फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   O Romeo to Thrash Tu Yaa Main Malcolm in the Middle Series And Movies to Release On OTT This Week

इस वीक ओटीटी पर फूटेगा मनोरंजन का बम; 'तू या मैं' से 'ओ रोमियो' तक; रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Mon, 06 Apr 2026 10:43 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 06 Apr 2026 10:43 AM IST
सार

OTT Release This Week: सिनेमाघरों में इस वीक 'डकैत' रिलीज होने जा रही है। वहीं, ओटीटी पर भी कई फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। जानिए इस बार क्या-क्या होगा खास?

विज्ञापन
O Romeo to Thrash Tu Yaa Main Malcolm in the Middle Series And Movies to Release On OTT This Week
ओटीटी रिलीज दिस वीक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सोमवार से एक नए वीक की शुरुआत हो चुकी है। थिएटर्स में 'धुरंधर 2' की धूम मची है। कुछ नई फिल्में भी रिलीज होने जा रही हैं। मगर, जिन्हें घर बैठे ओटीटी पर कुछ शानदार देखना है, उनके लिए भी कई दिलचस्प विकल्प हैं। इस वीक यानी 06 अप्रैल से 12 अप्रैल तक ओटीटी पर भी दर्शकों को एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज मिलने वाला है। जानिए क्या-क्या है पिटारे में...

विज्ञापन

O Romeo to Thrash Tu Yaa Main Malcolm in the Middle Series And Movies to Release On OTT This Week
ओ रोमियो - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

'ओ'रोमियो'
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'ओ रोमियो' भी थिएटर्स के बाद ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है। विशाल भारद्वाज निर्देशित यह फिल्म सच्ची घटनाओं से इंस्पायर एक रिवेंज ड्रामा है। इसमें नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

O Romeo to Thrash Tu Yaa Main Malcolm in the Middle Series And Movies to Release On OTT This Week
तू या मैं फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

'तू या मैं'
यह फिल्म भी इस वीक की ओटीटी लिस्ट में शामिल है। इसका निर्देशन बिजॉय नांबियार ने किया है। 'तू या मैं' एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें शनाया कपूर और आदर्श गौरव लीड रोल में हैं। यह फिल्म थाई मूवी 'द पूल' का आधिकारिक रीमेक है। दर्शक इसे 10 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन

O Romeo to Thrash Tu Yaa Main Malcolm in the Middle Series And Movies to Release On OTT This Week
थाई किझावी - फोटो : सोशल मीडिया

'थाई किझावी'
यह एक तमिल ड्रामा है। इसमें राधिका सरतकुमार ने 70 साल की एक गुस्सैल साहूकार का रोल किया है। शिवकुमार मुरुगेसन ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। 'थाई किझावी' ने 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया था। अब यह फिल्म ओटीटी पर आ रही है और इसे 10 अप्रैल से जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

O Romeo to Thrash Tu Yaa Main Malcolm in the Middle Series And Movies to Release On OTT This Week
'यूफोरिया' सीजन 3 - फोटो : सोशल मीडिया

'यूफोरिया' सीजन 3
हॉलीवुड की चर्चित सीरीज 'यूरोफिया' अपने नए सीजन के साथ वापसी कर रही है। यह करीब चार साल के इंतजार के बाद आ रही है। सस्पेंस, थ्रिल और एक्शन से भरपूर सीरीज में  हॉलीवुड एक्ट्रेस जेंडाया लीड रोल में हैं। साथ ही एरिक डेन, त्रिशा पेटस, जैकब एलोर्डी, नताशा लियोन, एली रोथ और क्वामे पैटरसन जैसे सितारे भी नजर आएंगे। यह सीरीज 12 अप्रैल से एचबीओ मैक्स पर स्ट्रीम होगी।

O Romeo to Thrash Tu Yaa Main Malcolm in the Middle Series And Movies to Release On OTT This Week
थ्रैश - फोटो : सोशल मीडिया

थ्रैश 
यह एक शार्क सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है। इस वीक की ओटीटी लिस्ट में यह भी शामिल है। इसमें एक शहर में भयानक समुद्री तूफान आता है और साथ ही खतरनाक शार्क हमला शुरू कर देती हैं। लोग अपने बचाव के लिए संघर्ष करते हैं। 'थ्रैश' फिल्म 10 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

O Romeo to Thrash Tu Yaa Main Malcolm in the Middle Series And Movies to Release On OTT This Week
'स्टार वॉर्स- मॉल – शैडो लॉर्ड' - फोटो : सोशल मीडिया

'स्टार वॉर्स- मॉल – शैडो लॉर्ड'
यह एक साइंस फिक्शन सीरीज है। इसके जरिए दर्शकों के लिए 'डार्थ मॉल' की कहानी रिलीज हो रही है। यह आज सोमवार 06 अप्रैल से जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। डेव फिलोनी द्वारा निर्मित यह 10 एपिसोड की सीरीज है।

O Romeo to Thrash Tu Yaa Main Malcolm in the Middle Series And Movies to Release On OTT This Week
द बॉयज सीजन 5 - फोटो : सोशल मीडिया

द बॉयज सीजन 5
यह एक सुपरहीरो सीरीज है, जिसका आखिरी सीजन शुरू हो रहा है। 'होमलैंडर' और 'बुचर' के बीच की आखिरी जंग देखने के लिए बेताब फैंस का इंतजार आखिर इस वीक पूरा होगा। यह सीरीज 08 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed