फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Nia Sharma replaced by new faces in Vikram Bhatt web series Twisted third season

वेब सीरीज 'ट्विस्टेड' के तीसरे सीजन से निया शर्मा की छुट्टी, विक्रम भट्ट ने लगाया नए चेहरों पर दांव

Thu, 05 Mar 2020 11:28 AM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 05 Mar 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
Nia Sharma replaced by new faces in Vikram Bhatt web series Twisted third season
Nia Sharma - फोटो : Instagram

अपने काम से ज्यादा अपने नखरों के कारण सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री निया शर्मा का एक और वेब सीरीज से पैकअप हो गया। डिजिटल दुनिया की मशहूर वेब सीरीज 'ट्विस्टेड' की दो सीरीज में काम कर चुकीं निया इस सीरीज के तीसरे सीजन में नजर नहीं आएंगी। निर्माता निर्देशक विक्रम भट्ट ने इस बार नए चेहरों पर दांव लगाने का फैसला किया है।

विज्ञापन

 

 

विक्रम भट्ट लगातार दर्शकों को हॉरर और थ्रिलर फिल्मों का डोज देते रहे हैं। अब वह अपनी सफल वेब सीरीज फ्रेंचाइजी 'ट्विस्टेड' का तीसरा सीजन लाने की तैयारी कर रहे हैं। पहले और दूसरे सीजन से विक्रम को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। काम को मिली वाहवाही से विक्रम का हौसला बढ़ा हुआ है, और वह अब नए सीजन के लिए नए चेहरे तलाशने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन

 

 

विक्रम भट्ट ने अपनी सीरीज के लिए पहले से ही दो नए चेहरों रोहित चौधरी और शालीन मल्होत्रा को साइन कर लिया है। अब इसी कड़ी में एक और खबर है कि उन्हें मुख्य किरदार के लिए भी अभिनेत्री मिल गई है। विक्रम भट्ट ने अपनी नई हीरोइन के रूप में प्रिया बनर्जी को साइन किया है। प्रिया को हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर रिलीज हुई फिल्म 'ढीट पतंगे' में देखा गया है। इससे पहले वह ऑल्ट बालाजी की ही वेब सीरीज बारिश, बेकाबू और हेलो मिनी का हिस्सा रह चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वेब सीरीज 'ट्विस्टेड' के पहले दोनों सीजन बहुत ही कामुक और रोमांचित करने वाले थे। इन दोनों सीजनों में टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री निया शर्मा ने मुख्य किरदार निभाया है। लेकिन, निया शर्मा इस बार इस सीरीज में नजर नहीं आएंगे। विक्रम के मुताबिक इस बार की कहानी की मांग कुछ नए चेहरे हैं। वह चाहते हैं कि अगला सीजन एकदम नया हो जिसमें कहानी के साथ काम करने वाले कलाकार भी एकदम नए हों।


नीना गुप्ता ने बेटी मसाबा के तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'लिव-इन में रहना इससे तो बेहतर है'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed