फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Netflix Prime Video Disney Plus Hotstar score big at Filmfare OTT awards mx player one zee5 zero

ओटीटी पुरस्कारों में ‘पाताललोक’ ने मारी बाजी, बेस्ट कॉमेडी सीरीज का पुरस्कार मिला ‘पंचायत’ को

Sun, 20 Dec 2020 09:33 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 20 Dec 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Netflix Prime Video Disney Plus Hotstar score big at Filmfare OTT awards mx player one zee5 zero
फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स - फोटो : फाइल फोटो

फिल्मफेयर पुरस्कारों को लेकर विवाद कितने भी होते रहे हों, लेकिन सच ये भी है कि इस ब्रांडनेम के साथ और पुरस्कार के रूप में मिलने वाली श्यामवर्ण अप्सरा का क्रेज फिल्म जगत में अब भी बरकरार है। कोरोना संक्रमण काल में जो नई बातें फिल्म जगत में हुईं, उनमें फिल्मफेयर की तरफ से शुरू हुए ओटीटी अवार्ड्स भी है। दर्शकों की पसंद नापसंद के हिसाब से नई नई सीरीज देखने के लिए लोगों को सलाह देने वाले एप फ्लिक्स के साथ मिलकर शुरू किए गए इन पुरस्कारों के आयोजन पर ओटीटी प्रशंसकों की नजरें टिकी रहीं।

विज्ञापन


पहले फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कारों में वेबसीरीज ‘पाताल लोक’ का जलवा खुलकर देखने को मिला। इस सीरीज के लिए ही जयदीप अहलावत ने बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता। इस सीरीज को ही बेस्ट सीरीज का पुरस्कार भी मिला। बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट स्क्रीनप्ले का पुरस्कार भी वेबसीरीज ‘पाताल लोक’ को ही मिला। बेस्ट कॉमेडी सीरीज का पुरस्कार ‘पंचायत’ को और बेस्ट एक्टर फीमेल का पुरस्कार सुष्मिता सेन को वेब सीरीज ‘आर्या’ के लिए मिला। पुरस्कारों में विदेशी ओटीटी डिजनी प्लस हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो का पूरा दबदबा दिखा। टाइम्स समूह के अपने ओटीटी एमएक्स प्लेयर को भी सिर्फ एक ही पुरस्कार नसीब हुआ।

विज्ञापन

पहले फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कारों की पूरी सूची इस प्रकार है:

  • बेस्ट सीरीज – पाताल लोक
  • बेस्ट डायरेक्टर – अविनाश अरुण, प्रोसित रॉय (पाताल लोक)
  • बेस्ट सीरीज (क्रिटिक्स) – द फैमिली मैन
  • बेस्ट डायरेक्टर (क्रिटिक्स) – कृष्णा डीके, राज निदिमोरू (द फैमिली मैन)
  • बेस्ट एक्टर ड्रामा सीरीज (मेल) – जयदीप अहलावत (पाताल लोक)
  • बेस्ट एक्टर ड्रामा सीरीज (फीमेल) – सुष्मिता सेन (आर्या)
  • बेस्ट एक्टर ड्रामा सीरीज क्रिटिक्स (मेल) – मनोज बाजपेयी (द फैमिली मैन)
  • बेस्ट एक्टर ड्रामा सीरीज क्रिटिक्स (फीमेल) – प्रियमणि (द फैमिली मैन)
  • बेस्ट एक्टर कॉमेडी सीरीज (मेल) – जीतेंद्र कुमार (पंचायत)
  • बेस्ट एक्टर कॉमेडी सीरीज (फीमेल) – मिथिला पारकर (लिटिल थिंग्स सीजन 3)
  • बेस्ट एक्टर कॉमेडी सीरीज मेल (क्रिटिक्स) – ध्रुव सहगल (लिटिल थिंग्स सीजन 3)
  • बेस्ट एक्टर कॉमेडी सीरीज फीमेल (क्रिटिक्स) – सुमुखी सुरेश (पुष्पावली सीजन 2)
  • बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल- ड्रामा सीरीज (मेल) – अमित साध (ब्रीद इनटू द शैडोज)
  • बेस्टर एक्टर इन सपोर्टिंग रोल – ड्रामा सीरीज (फीमेल) – दिव्या दत्ता (स्पेशल ऑप्स)
  • बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल- कॉमेडी सीरीज (मेल) – रघुवीर यादव (पंचायत)
  • बेस्टर एक्टर इन सपोर्टिंग रोल – कॉमेडी सीरीज (फीमेल) – नीना गुप्ता (पंचायत)
  • बेस्ट नॉन फिक्शन ओरीजनल (सीरीज/स्पेशल) – टाइम्स ऑफ म्यूजिक
  • बेस्ट कॉमेडी (सीरीज/स्पेशल्स) - पंचायत
  • बेस्ट फिल्म (वेब ओरीजनल) – रात अकेली है
  • बेस्ट एक्टर इन ए वेब ओरीजनल फिल्म (मेल) – नवाजुद्दीन सिद्दीकी (रात अकेली है)
  • बेस्टर एक्टर इन ए वेब ओरीजनल फिल्म (फीमेल) – तृप्ति डिमरी (बुलबुल)
  • बेस्ट एक्टर इन ए सपोर्टिंग रोल इन ए वेब ओरीजनल फिल्म (मेल) – राहुल बोल (बुलबुल)
  • बेस्ट एक्टर इन ए सपोर्टिंग रोल इन ए वेब ओरीजनल फिल्म (फीमेल) – सीमा पाहवा (चिंटू का बर्थडे)
  • बेस्ट ओरीजनल स्टोरी (सीरीज) – सुदीप शर्मा, हार्दिक मेहता व गुनजीत चोपड़ा (पाताल लोक)
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले (सीरीज) – सुदीप शर्मा (पाताल लोक)
  • सर्वश्रेष्ठ संवाद (सीरीज) – सुमित अरोड़ा, सुमन कुमार, राज और कृष्णा (द फैमिली मैन)
  • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी (सीरीज) – सिल्वेस्टर फोनसेका व स्वप्निल सोनावणे (सैक्रेड गेम्स सीजन 2)
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन (सीरीज) – रजनीश हेदाओ (द फॉरगॉटेन आर्मी – आजादी के लिए)
  • बेस्ट एडीटिंग (सीरीज) – प्रवीण काठीकुलोथ (स्पेशल ऑप्स)
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन (सीरीज) – आयशा खन्ना (द फॉरगॉटेन आर्मी – आजादी के लिए)
  • बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक (सीरीज) – अलोकानंदा दासगुप्ता (सैक्रेड गेम्स सीजन 2)
  • बेस्ट ओरीजनल साउंडट्रैक (सीरीज) – अद्वैत नेमलेकर (स्पेशल ऑप्स)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed