Mirzapur Season 3: ठीक हो गया 'गुड्डू भैया' का पैर? 'मिर्जापुर 3' के सेट से वायरल हुई अली फजल की तस्वीर
वायरल तस्वीर में अली फजल उर्फ गुड्डू भैया एक बार फिर अपने दोनों पैरों पर खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्राउन कलर का कुर्ता और जींस पहन रखी है।
विस्तार
अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'मिर्जापुर सीजन 3' का इंतजार लोगों को फिल्मों से ज्यादा है। इसके दूसरे सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। जल्द ही मेकर्स अब इस शो की तीसरी किस्त लेकर आ रहे हैं। फिलहाल इसकी शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। शूटिंग की इन तस्वीर से फैंस नए सीजन को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।
वायरल तस्वीर में अली फजल उर्फ गुड्डू भैया एक बार फिर अपने दोनों पैरों पर खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्राउन कलर का कुर्ता और जींस पहन रखी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीसरे सीजन में उनके पैर बिलकुल सही हो जाएंगे। हालांकि इस बात की अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि पिछले सीजन में गोली लगने की वजह से गुड्डू भैया ज्यादातर बैसाखी के सहारे ही दिखे थे।
एक्टिंग करियर की बात करें तो अली फजल अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि बड़े पर्दे पर उन्हें ज्यादा कामयाबी नहीं मिल सकी। इसके बाद उन्होंने डिजिटल की तरफ रुख किया और यहीं से उनकी किस्मत पलट गई। मिर्जापुर सीरीज में उनके काम को काफी सराहा गया। गुड्डू भैया के किरदार की वजह से वह देशभर में लोकप्रिय हो गए। इस सीरीज की वजह से मौजूदा समय में उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। इसके अलावा अली फजल हॉलीवुड की कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। 'फ्यूरियस 7' और विक्टोरिया एंड अब्दुल जैसी फिल्मों में वह अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं।