फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   marvels Doctor Strange in the Multiverse of Madness releasing on Disney plus hotstar from June 22

Marvel Studios: मार्वल स्टूडियोज के दीवानों के लिए खुशखबरी, इस दिन ओटीटी पर आएगी 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस'

Fri, 03 Jun 2022 12:52 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 03 Jun 2022 12:52 AM IST
सार

 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' अब ओटीटी पर भी छाने को तैयार है। इस बात की पुष्टि मार्वल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर कर की है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

विज्ञापन
marvels Doctor Strange in the Multiverse of Madness releasing on Disney plus hotstar from June 22
'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' - फोटो : social media

विस्तार

मार्वल स्टूडियोज के दीवाने पूरी दुनिया समेत भारत में भी हैं। मार्वल ने सिनेमेटिक यूनिवर्स की मदद से अपनी फिल्मों और सीरीज का ऐसा आकर्षण बनाया है कि लोग एक बार फिल्म देखने के बाद दोबारा इसके अगले भाग को देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। फिलहाल अपने दर्शकों के लिए मार्वल स्टूडियोज एक और खुशखबरी लेकर हाजिर है। बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' को आखिरकार सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भी रिलीज किया जाएगा। इस बात की पुष्टि मार्वल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर कर की है।

विज्ञापन


डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी फिल्म
मार्वल कॉमिक्स के कैरेक्टर सुपरहीरो डॉक्टर स्ट्रेंज पर आधारित फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' को ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। मार्वल स्टूडियोज के डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस तो 22 जून से आप ओटीटी पर देख सकते हैं। इसे अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन


मार्वल स्टूडियोज की अद्भुत दुनिया
जिन लोगों ने सिनेमाघरों में निर्देशित 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' नहीं देखी है, वह ओटीटी के जरिए अब मार्वल की दुनिया में खोने के लिए तैयार हो जाएं। बता दें कि इस फिल्म में दर्शकों को मल्टीवर्स ट्रैक देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से दुनिया खतरे में आ जाएगी। सैम राइमी द्वारा निर्देशित फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' में बेनेडिक्ट कंबरबैच,  एलिजाबेथ ऑलसेन, माइकल स्टहलबर्ग, चिवेटेल इजीओफोर,बेनेडिक्ट वोंग, जोचिटल गोमेज और रेचल मैकएडम्स मुख्य भूमिकाओं में हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed