OTT Released: लेस्बियन की कहानी और विक्की कौशल के भाई की दबंगई, इस वीकेंड ओटीटी पर धमाल मचाएंगी ये वेब सीरीज
इस वीकेंड आपको क्राइम, रोमांस, सस्पेंस, ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर सीरीज देखने मिलने वाली हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज से अप्रैल का दूसरा हफ्ता शुरु होने जा रहा है और इस हफ्ते ओटीटी पर कई चर्चित फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। इस वीकेंड आपको क्राइम, रोमांस, सस्पेंस, ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर सीरीज देखने मिलने वाली हैं। यदि आप अब घर पर देखने के लिए कुछ नया ढूंढ रहे हैं, तो इस आर्टिकल में आपके लिए बहुत कुछ है। तो आइए जानते हैं अप्रैल के दूसरे हफ्ते में जी5 , नेटफ्लिक्स और अमेजन जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म और थिएटर्स में रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में-
फिल्म का नाम- हुड़दंग
रिलीज डेट - 8 अप्रैल, 2022
प्लेटफॉर्म- थिएटर
आरक्षण के मुद्दे को उठाती इस फिल्म में सनी कौशल और नुसरत भरुचा मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इसका निर्दशन नागेश भट्ट ने किया है।
फिल्म का नाम- खतरा डेंजरस
रिलीज डेट - 8 अप्रैल, 2022
प्लेटफॉर्म- थिएटर
मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'खतरा डेंजरस' एक लेस्बियन क्राइम एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म में साउथ फिल्मों की चर्चित हीरोइन अप्सरा रानी और नैना गांगुली लीड रोल में हैं।
सीरीज का नाम- अभय सीजन 3
रिलीज डेट - 8 अप्रैल, 2022
प्लेटफॉर्म- जी 5
'अभय' एक क्राइम-थ्रिलर सीरीज है, जिसका यह तीसरा सीजन है। सीरीज के नए सीजन में आठ एपिसोड हैं। केन घोष के निर्देशन में बनी इस सीरीज में कुणाल खेमू, आशा नेगी, राहुल देव और तनुज विरवानी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
सीरीज का नाम- मर्डर इन अगोंडा
रिलीज डेट - 8 अप्रैल, 2022
प्लेटफॉर्म- अमेजन मिनी टीवी
'मर्डर इन अगोंडा' एक स्टार क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसका निर्देशन विक्रम राय ने किया है। हिंदी भाषा में रिलीज होने वाली इस सीरीज में 'मिर्जापुर' फेम श्रिया पिलगांवकर मुख्य भूमिका निभा रही हैं। श्रिया के अलावा इसमें आसिफ खान, कुब्रा सैत और लिलेट दुबे अहम किरदारों में हैं। इस सीरीज में श्रिया पिलगांवकर को एक डिटेक्टिव का रोल निभाते देखा जाएगा।