फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Guilty trailer Review: Trailer of Kiara Advani upcoming Netflix film

नेटफ्लिक्स ने फिर फेंका चारा, बचके रहना नहीं तो होती रहेगी ‘गिल्टी’ वाली फीलिंग

Wed, 19 Feb 2020 06:43 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 19 Feb 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
Guilty trailer Review: Trailer of Kiara Advani upcoming Netflix film
कियारा आडवानी - फोटो : Screengrab From Trailer
    विज्ञापन
  • डिजिटल रिव्यू: गिल्टी (ट्रेलर)
  • कलाकार: कियारा आडवाणी, गुरफतेह पीरजादा, आकांक्षा रंजन कपूर आदि
  • निर्देशक: रूचि नारायण
  • निर्माता: करण जौहर
  • रेटिंग: **

पिछले साल ऑस्कर पुरस्कारों में डेनमार्क की फिल्म द गिल्टी की बहुत चर्चा रही। ये फिल्म विदेशी फिल्मों की लिस्ट की आखिरी पांच फिल्मों में जगह तो नहीं बना पाई लेकिन इसे जिसने भी देखा खूब तारीफ की। इसी नाम की एक फिल्म अब करण जौहर ने बनाई है। कब बनाई, इसका पता लगाने से बड़ा सवाल है कि सुपरफ्लॉप फिल्म ड्राइव और औसत से कमतर शो व्हाट द लव विद करण जौहर के बाद भी नेटफ्लिक्स लगातार धर्मा प्रोडक्शंस के गोदाम में पड़ा कंटेंट अपने ओटीटी पर खपा क्यों रहा है?

फिल्म गिल्टी कैसे होगी ये इसका ट्रेलर देखकर समझना मुश्किल है क्योंकि करण जौहर ने फिल्म कुछ और बनाई है और ट्रेलर कुछ और। जी हां, फिल्म गिल्टी का ट्रेलर नेटफ्लिक्स के लिए अलग से शूट किया गया है। फिल्म की लीड कलाकार कियारा आडवाणी हैं। करण और कियारा दोनों अपने अपने पेशे की दमदार शख्सीयत हैं लेकिन इनका परदे पर साथ करिश्मा नहीं जगा पा रहा।

विज्ञापन


गिल्टी के ट्रेलर में कहानी रजामंदी और जबरन शारीरिक संबंध बनाने के धागे पर झूलती दिखती है। अब इसमें दोषी कौन है? कौन झूठ बोल रहा है और कौन क्या छुपा रहा है? इसका पता तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा। ट्रेलर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है और ओटीटी पर मौजूद भारतीय युवा ये सब देखते तक नहीं हैं। कहानी दमदार दिखती है। लेकिन, निर्देशन ट्रेलर में ही बिखरा बिखरा नजर आता है। कियारा आडवाणी को छोड़ दूसरा कोई कलाकार पूरे ट्रेलर में अपना असर छोड़ने में नाकाम नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें ट्रेलर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed