'थॉर' अभिनेता की इस फिल्म का आएगा सीक्वल, 'एवेंजर्स: एंडगेम' के निर्देशक ने शुरू किया स्क्रिप्ट पर काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स के किरदार थॉर से अथाह प्रसिद्धि हासिल कर चुके अभिनेता क्रिस हेम्सवर्थ की हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'एक्सट्रैक्शन' का सीक्वल बनने जा रहा है। इस फिल्म की भी कहानी 'अवेंजर्स : एंडगेम' के सह निर्देशक और फिल्म 'एक्सट्रैक्शन' के निर्माता और लेखक जो रूसो लिखने जा रहे हैं।
क्रिस हेम्सवर्थ की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को सेम हारग्रेव ने निर्देशित किया है। इसके सीक्वल में भी यह दोनों ही काम कर सकते हैं लेकिन इस बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। जो रूसो ने कहा, 'मैं 'एक्सट्रैक्शन 2' की कहानी लिख रहा हूं लेकिन फिलहाल यह शुरुआती अवस्था में ही है। इसकी कहानी आगे बढ़ेगी या फिर रेक टाइलर की जिंदगी का पिछला हिस्सा दिखाएंगे, इस पर अभी कुछ भी कहा नहीं जा सकता। हमने इस फिल्म में एक अधूरा अंत छोड़ा है जिसको लेकर दर्शकों के दिमाग में कई सारे सवाल हैं। जल्द ही उन्हें इन सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे।'
दुनिया के सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म पिछले महीने 24 अप्रैल को रिलीज हुई थी। यह ऐसे इंसान रेक टाइलर की कहानी है जो अपनी जिंदगी में सबकुक हार चुके है। उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा है। फिर उसे भारतीय माफिया गैंग के मुखिया से उसके बच्चे को दुश्मनों के चंगुल से छुड़ाने के कॉन्ट्रेक्ट मिलता है। भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में तोड़फोड़ मचाने के बाद रेक टाइलर उस बच्चे को बचाकर ले आता है। भारत में इस फिल्म को समीक्षकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और पंकज त्रिपाठी ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।