फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Farzi 2 Update Shahid Kapoor Starrer Web Series Set to Begin Shoot in December 2025

'फर्जी 2' को लेकर आया नया अपडेट, जानिए कब शुरू होगी शाहिद कपूर की वेब सीरीज की शूटिंग

Mon, 21 Apr 2025 08:47 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 21 Apr 2025 08:47 PM IST
सार

Farzi 2: शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी के दूसरे सीजन का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। अब इस शो को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। आइए इस बारे में जानते हैं...

विज्ञापन
Farzi 2 Update Shahid Kapoor Starrer Web Series Set to Begin Shoot in December 2025
फर्जी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहिद कपूर की पहली वेब सीरीज फर्जी ने 2023 में रिलीज होने के बाद दर्शकों का दिल जीत लिया था। अमेजन प्राइम वीडियो पर यह हिंदी वेब सीरीज साल की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बनी थी, जिसे 37.1 मिलियन (तीन करोड़ 70 लाख) लोगों ने देखा। अब फैंस को इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है।

विज्ञापन

Arti Singh: माता रानी के आशीर्वाद से शुरू हुआ आरती-दीपक का सफर, अभिनेत्री ने पति के लिए किया डांस परफॉर्म

विज्ञापन

कब शुरू होगी शूटिंग?

खबर है कि फर्जी सीजन 2 की शूटिंग 2025 के अंत में शुरू होगी। यह 2026 की दूसरी छमाही में रिलीज हो सकती है। पिछले साल शाहिद कपूर ने साझा किया था कि फर्जी के दूसरे सीजन की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। अब ताजा जानकारी के मुताबिक इस साल दिसंबर में शूटिंग शुरू हो सकती है। 
'अबीर गुलाल' के म्यूजिक लॉन्च में वाणी कपूर के साथ फवाद खान ने जमकर किया डांस, वीडियो बटोर रहा सुर्खियां

विज्ञापन

विजय सेतुपति-केके मेनन से होगा टक्कर

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार निर्देशक जोड़ी राज और डीके ने शाहिद कपूर के साथ कई बैठकें की हैं और सीजन 2 की कहानी का आधार तैयार कर लिया है। इस बार कहानी में शाहिद कपूर का सामना विजय सेतुपति और के के मेनन के किरदारों से होगा। 

विज्ञापन

क्या है फर्जी की कहानी?

फर्जी एक रोमांचक क्राइम ड्रामा है, जिसमें शाहिद कपूर ने सनी नाम के एक कलाकार का किरदार निभाया है। शो में सनी नकली नोट छापने के धंधे में उतर जाता है। पहले सीजन में सनी की जिंदगी तब उलझ जाती है, जब वह माइकल (विजय सेतुपति) से टकराता है, जो नकली नोटों के खिलाफ जांच करने वाली टीम का प्रमुख है। दूसरी ओर, सनी का पूर्व पार्टनर और गैंगस्टर मंसूर (के के मेनन) उसके छापाखाने को आग लगा देता है। सीजन का अंत एक रोमांचक मोड़ पर होता है, जिसने दर्शकों को और कहानी जानने के लिए उत्सुक छोड़ दिया। इस सीरीज में राशि खन्ना, भुवन अरोड़ा, जाकिर हुसैन, अमोल पालेकर, कुब्रा सैत और रेजिना कैसेंड्रा जैसे शानदार कलाकार भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed