फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Bigg Boss OTT finale Shamita shetty out of top 2 Now Divya agarwal and Nishant bhatt are the final contestants

Bigg Boss OTT Finale: टॉप 2 से बाहर हुईं शमिता शेट्टी, अब मुकाबला निशांत और दिव्या अग्रवाल के बीच

Sat, 18 Sep 2021 10:31 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 18 Sep 2021 10:31 PM IST
सार

  • टॉप 2 से बाहर हुईं शमिता शेट्टी
  • फाइनल कंटेस्टेंट बनें दिव्या अग्रवाल और निशांत भट्ट
  • शिल्पा ने की थीं फैंस से बहन शमिता को वोट करने की अपील

विज्ञापन
Bigg Boss OTT finale Shamita shetty out of top 2 Now Divya agarwal and Nishant bhatt are the final contestants
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस फिनाले में शमिता शेट्टी टॉप 2 से बाहर हो गईं। राकेश बापट के बाद अब शमिता भी शो से बाहर हो चुकी हैं। अब मुकाबला दिव्या अग्रवाल और निशांत भट्ट के बीच है। इन दोनों में से किसी एक को शो का विजेता घोषित किया जाएगा। बता दें कि उनके पहले राकेश बापट टॉप चार तक पहुंचें थे और विजेता की रेस से बाहर हो गए। वहीं प्रतीक सहजपाल ने खुद ब्रीककेस उठाकर खुद को इस रेस से बाहर कर लिया था। वो अब बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट बन चुके हैं।

विज्ञापन


बता दें कि शमिता की बहन और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी उन्हें बिग बॉस की विजेता बनते देखना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने अपने फैंस से शमिता को वोट देने की अपील की थी।  शिल्पा ने लिखा था, 'मेरी टुनकी टॉप 5 में है। मैं बहुत ही गर्व महसूस कर रही हूं। इस पूरे सफर में उन्होंने अपनी ईमानदारी और इज्जत दोनो कायम रखी है। जिस तरह से वो सामने उभरकर आईं हैं उसे देखकर मैं बहुत अधिक खुश हूं । तुम मेरे लिए पहले से ही विजेता हो।उम्मीद करतीं हूं आप सब उन्हें बिग बॉस का विनर बनाएंगे'।
विज्ञापन


शमिता शेट्टी ने बिग बॉस के घर में तब एंट्री ली थी जब राज कुंद्रा का मामला गरमाया हुआ था और खुद शिल्पा शेट्टी ने भी पर्दे से दूरी बनाई हुई थी। इस वजह से शमिता शेट्टी को काफी ट्रोल किया गया था। इसके साथ ही उनका दूसरी बार बिग बॉस के घर में आना लोगों को कुछ खास पसंद नही आया। उनके दोबारा एंट्री के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर कई सवाल खड़े किए। हालांकि वक्त के साथ वो लोगों की पसंद बन गईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed