फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Actor Manoj Bajpayee Completed Shooting For The Web Series Family Man 3

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने फैमिली मैन 3 की शूटिंग की खत्म, दर्शकों को थोड़ा इंतजार करने को कहा

Sat, 28 Dec 2024 06:29 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 28 Dec 2024 06:29 PM IST
सार

मनोज बाजपेयी वेब सीरीज ‘फैमिली मैन’ के दो सीजन कर चुके हैं। वह इसके तीसरे सीजन का भी हिस्सा हैं। हाल ही में मनोज ने फैमिली मैन 3 की शूटिंग खत्म की है। वह इस सीरीज के तीसरे पार्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। 

 

विज्ञापन
Actor Manoj Bajpayee Completed Shooting For The Web Series Family Man 3
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj

विस्तार

हाल ही में एक्टर मनोज बाजपेयी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने क्लैपरबोर्ड की एक तस्वीर पोस्ट की। इसके जरिए उन्होंने बताया है कि वह द फैमिली मैन 3 की शूटिंग पूरी कर चुके हैं।

विज्ञापन

 

Actor Manoj Bajpayee Completed Shooting For The Web Series Family Man 3
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम

मनोज ने लिखा थोड़ा इंतजार कीजिए
द फैमिली मैन 3 की शूटिंग मनोज बाजपेयी पूरी कर चुकी हैं, यह बताने के लिए उन्होंने इंस्टा स्टोरी का सहारा लिया है, जिस पर एक कैप्शन भी लिखा है-शूटिंग पूरी हुई। 'फैमिली मैन 3' के लिए, थोड़ा इंतजार कीजिए।

Amitabh Bachchan: स्टार कलाकार होने के बावजूद बिग बी के साथ हुआ था दुर्व्यवहार, गेट पर ही रोक दिया था रास्ता 

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी पॉपुलर है सीरीज 
द फैमिली मैन की सीरीज को दर्शक काफी पसंद करते हैं। इसे राज निदिमोरू और कृष्णा डीके द्वारा प्रोड्यूस, डायरेक्ट किया गया है। यह सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज होती है। इसमें मनोज बाजपेयी के अलावा प्रियामणि, शारिब हाशमी, अश्लेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा जैसे कलाकार है, जो सीजन 3 में भी नजर आएंगे। प्रियामणि की बात करें तो वह साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, इस सीरीज में वह श्रीकांत यानी मनोज बाजपेयी के किरदार की पत्नी की भूमिका में नजर आई हैं। यह किरदार भी काफी हटकर रहा है। वहीं शारिब हाश्मी के रोल को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है, वह मनोज बाजपेयी के किरदार के दोस्त और सहयोगी बने हैं।

Ramesh Gupta Passed Away: निर्देशक रमेश गुप्ता का निधन, हिंदी सीरियल 'परंपरा' का किया था निर्देशन

 

विज्ञापन

स्पॉय एजेंट की कहानी 
सीरीज ‘फैमिली मैन 3’ में मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी का किरदार निभाया है, जो कि दुनिया की नजर में आम आदमी है लेकिन असल में एक स्पॉय एजेंट हैं। सीरीज में एक्शन, ड्रामा भरपूर रहा है। ‘फैमिली मैन 3’ में दर्शकों को पहले सीजन की तरह की एंटरटेन करेगा। इसका पहला सीजन 2019 में आया था, वहीं दूसरा सीजन 2021 में आया। दर्शकों से लेकर आलोचकों तक ने इस सीरीज को खूब सराहा। मनोज बाजपेयी भी इस सीरीज में अपनी अभिनय क्षमता का पूरा उपयोग करने में कामयाब रहे हैं। यह सीरीज उनके दिल के काफी करीब है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed