फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series Ekaki Actor Ashish Chanchlani Spotted With Mystery Woman

Ashish Chanchlani: मिस्ट्री वुमन के साथ दिखे इंफ्लुएंसर आशीष चंचलानी, वायरल हुई तस्वीरें

Wed, 09 Jul 2025 05:26 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 09 Jul 2025 05:26 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर इंफ्लुएंसर आशीष चंचलानी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसमें वह एक मिस्ट्री वुमन के साथ नजर आ रहे हैं। यूजर्स ने भी आशीष की इन वायरल तस्वीरों पर रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन
Web Series Ekaki Actor Ashish Chanchlani Spotted With Mystery Woman
आशीष चंचालानी की वायरल तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पिछले दिनों आशीष चंचलानी हॉलीवुड फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ के प्रीमियर पर यूएस गए थे। फिल्म के स्टार्स स्कारलेट जोहानसन, जोनाथन बेली, मेहर्शाला अली के साथ एक फोटो आशीष चंचलानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया था। हाल ही में आशीष की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसमें वह मिस्ट्री वुमन के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि आशीष यूएस में मिस्ट्री वुमन के साथ घूम रहे हैं। इन तस्वीरों पर यूजर्स ने भी रिएक्ट किया है। 

विज्ञापन


साथ घूमते नजर आए आशीष-मिस्ट्री वुमन
आशीष चंचलानी की जाे तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं, उसमें वह लॉन्ग कोट पहने दिखे। साथ में एक मिस्ट्री वुमन भी है। दोनों साथ में घूम रहे हैं। एक तस्वीर में मिस्ट्री वुमन आशीष को थामे वॉक कर रही हैं। आशीष चंचलानी की बात करें तो अब तक उन्होंने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक नहीं किया है। इंफ्लुएंसर की सीक्रेट गर्लफ्रेंड के बारे में किसी को कुछ पता नहीं है।  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Kusha Kapila: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बन गए एक्टर, कुशा कपिला से लेकर इनके नाम तक हैं शामिल 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने दिए रिएक्शन
आशीष चंचलानी की तस्वीरों पर यूजर्स ने भी रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा, ‘फिंगर में रिंग।’ दरअसल, वायरल तस्वीरों में आशीष के साथ दिखीं मिस्ट्री वुमन ने एक अंगूठी पहनी है। जिस अंगुली में सगाई की अंगूठी पहनते हैं, रिंग उसी अंगुली में लड़की ने पहनी है। एक यूजर ने कमेंट में सिमरन कौर का नाम लिखा। दरअसल, कुछ अटकलें ऐसी भी लगती हैं कि आशीष चंचलानी एक लड़की सिमरन कौर को डेट कर रहे हैं। मगर अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई। 




इस वेब सीरीज में आएंगे नजर 
आशीष चंचलानी ने अपने करियर की शुरुआत फनी कॉमेडी वीडियो बनाकर की थी, यूट्यूब पर उनके वीडियो काफी फेमस हैं। जल्द ही वह एक वेब सीरीज ‘एकाकी’ में नजर आएंगे। इसका डायरेक्शन आशीष ने किया है, साथ ही इसमें एक्टिंग भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed