Shahrukh Khan: शाहरुख ने बोतल से किया रोमांस, वेव्स 2025 के मंच पर किए करण जौहर से जुड़े कई खुलासे
Waves Summit 2025: पहले वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 का शानदार आगाज आज गुरुवार को मुंबई में हुआ। यहां अभिनेता शाहरुख खान भी पहुंचे। मंच पर वे दीपिका पादुकोण के साथ पहुंचे। इस दौरान करण जौहर भी साथ नजर आए।
विस्तार
वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 का शुभारंभ आज गुरुवार को मुंबई में हो चुका है। इस चार-दिवसीय समिट में देश-दुनिया की दिग्गज हस्तियां शामिल हुई हैं। इस दौरान भारतीय मनोरंजन जगत के चर्चित सितारे भी मौजूद रहे। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ समिट में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां फिल्म निर्माता करण जौहर ने दोनों से सवाल किए। इस दौरान शाहरुख खान अपने चिर-परिचित अंदाज सें लोगों का जमकर मनोरंजन करते नजर आए।
शाहरुख बोले- 'असफलता को कभी हावी नहीं होने दिया'
शाहरुख खान ने वेव्स समिट में अपने करियर को लेकर बात की। उन्होंने असफलता को लेकर कहा, 'मुझे पता है कि मैं करीब 33-35 वर्षों से इस इंडस्ट्री में हूं और लोग मेरी फिल्में देखना पसंद करते हैं। जब मेरी फिल्में नहीं चलतीं तो मैं निराश हो जाता हूं, बुरा महसूस होता है, लेकिन मुझे कभी नहीं लगा कि मैं हार गया हूं। मैंने कभी असफलता को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया'।
'फिल्म फ्लॉप होने पर बाथरुम में खुद को लॉक करके रोता हूं'
दुनियाभर में बहुत सारे लोग बहुत प्यार से, दिल में चाह रखकर मेरी फिल्म देखने आते हैं कि हम खुश होंगे। जब मैं गंदी फिल्में बनाता हूं तो मैं बहुत पर्सनल लेता हूं। फिर मेरा एक तरीका है कि मैं खुद को बाथरूम में लॉक करके रोता हूं। लेकिन, कभी नहीं सोचता कि मैं गिर गया और अब उठ नहीं सकता। रोना बहुत आता है, पेरशानी बहुत होती है। लेकिन, मैं फिर उठता हूं'।
WAVES 2025: Shah Rukh Khan on failure - "I know I am in this industry from 33-35 yrs & people love to watch my films. When my films don't work I may get disheartened, feel bad but I never felt I am 'Defeated'. I never allow defeat to overtake me."#WAVES2025 #ShahRukhKhan pic.twitter.com/toAWhm39wZ
— ℣ (@Vamp_Combatant) May 1, 2025
दीपिका के साथ ली एंट्री
शाहरुख खान ने मंच पर दीपिका पादुकोण के साथ शिरकत की। इस दौरान मंच पर भी वे अभिनेत्री के साथ उनका हाथ थामकर पहुंचे। करण जौहर इस सत्र के मॉडरेटर रहे। करण जौहर ने दोनों से सवाल किए। इस दौरान शाहरुख खान ने भी करण जौहर से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए। शाहरुख खान ने समिट के दौरान पैरेंटिंग पर भी बात की। उन्होंने कहा कि, 'मेरे बच्चे मेरे दिल के टुकड़े हैं। अगर आप अपने बच्चों को खुश रखते हैं तो कभी अकेलापन महसूस नहीं होगा। अगर बच्चे नहीं है तो अपने माता-पिता को खुश रखिए'।
#WAVES2025: #ShahRukhKhan on parenting: my kids are a piece of my heart and you will never be lonely if you make your children laugh, and those who don't have children if you can make your parents laugh. you never be lonely.I'm very funny for my children & I don't scold children pic.twitter.com/BcJRwQ2bLR
— Aamir Khan (@AAMIRSRKs45) May 1, 2025
और पढ़ें:
WAVES 2025: एक मंच पर नजर आए शाहरुख-आमिर से लेकर चिरंजीवी-मोहनलाल जैसे कलाकार, देखें टॉप 10 तस्वीरें
Raid 2 Review: अजय देवगन के दमदार अभिनय से दमकी एक और फ्रेंचाइजी, राजकुमार गुप्ता ने जुटाई ‘ईमानदारों’ की फौज
WAVES 2025: शाहरुख की किस बात पर शरमाईं दीपिका? वीडियो हो रहा वायरल