फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   vivek agnihotri reacts to tanushree dutta allegations on chocolate film set

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- सफल ना होने पर…

Tue, 17 Jun 2025 02:14 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 17 Jun 2025 02:14 PM IST
सार

Vivek Agnihotri on Tanushree Dutta Allegations: फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के आरोपों को लेकर बात की है। 

विज्ञापन
vivek agnihotri reacts to tanushree dutta allegations on chocolate film set
तनुश्री दत्ता और विवेक अग्निहोत्री - फोटो : IMDb

विस्तार

बॉलीवुड में अक्सर विवाद और बयानबाजी सुर्खियों में रहते हैं। इसी कड़ी में हाल ही में फिर से चर्चा में आए हैं निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, जिन्होंने एक पुराने विवाद पर रिएक्शन देकर फिर से मामले को सुर्खियों में ला दिया है। दरअसल अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने कुछ समय पहले अपने एक इंटरव्यू में निर्देशक पर शूटिंग के दौरान अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था। अब इस पर विवेक अग्निहोत्री ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

विवेक अग्निहोत्री ने दिया जवाब
तनुश्री के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए विवेक अग्निहोत्री ने पॉडकास्टर शुभंकर मिश्रा से बातचीत में कहा, ‘फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसा स्थान है जहां कलाकारों पर बहुत दबाव होता है सफल होने का। जब लोग सफल नहीं हो पाते, तो हताशा में उलझ जाते हैं और अपनी मानसिक स्थिति को संभाल नहीं पाते। ऐसे में कई बार वो असंतुलित और अनियंत्रित हो जाते हैं।’

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri)




ये खबर भी पढे़ं: Vishal Mishra: उन्नाव के विशाल मिश्रा की यशराज फिल्म्स में एंट्री, मोहित सूरी ने बना दिया म्यूजिक का ‘सैयारा’

 

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इन चीजों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। मैं ऐसे मामलों में उलझना पसंद नहीं करता। लोग क्या कहते हैं, उस पर प्रतिक्रिया देना मेरा स्वभाव नहीं है। मैंने हमेशा माफ़ करना सीखा है और इसीलिए मैं इन बातों को नजरअंदाज करता हूँ।’

vivek agnihotri reacts to tanushree dutta allegations on chocolate film set
तनुश्री दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamtanushreeduttaofficial

तनुश्री की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई
विवेक अग्निहोत्री के इस बयान के बाद तनुश्री दत्ता की तरफ से अब तक कोई नई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या अभिनेत्री इस पर फिर से कोई प्रतिक्रिया देती हैं या नहीं।

विवेक अग्निहोत्री का वर्कफ्रंट
विवेक अग्निहोत्री की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ जैसी फिल्मों से सुर्खियों में रहे हैं। अब उनकी अगली फिल्म द बंगाल फाइल्स 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिस पर दर्शकों की नजरें टिकी हैं।

vivek agnihotri reacts to tanushree dutta allegations on chocolate film set
तनुश्री दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @iamtanushreeduttaofficial

तनुश्री दत्ता ने क्या आरोप लगाए थे?
बता दें अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने साल 2005 में विवेक अग्निहोत्री के साथ फिल्म चॉकलेट में काम किया था। कुछ समय पहले तनुश्री ने फरीदून शहरयार को अपने अनुभव के बारे में बताते हुए कहा, ‘एक दिन, जब मैं सेट पर पांच मिनट देर से पहुंची, तो वह मुझ पर चिल्लाएं और मुझे अनप्रोफेशनल कहा। कभी-कभी मैं सेट पर  तब आती थी, जब लाइट्स भी नहीं लगी होती थीं, सेट तैयार ही नहीं होता था, लेकिन एक दिन मैं थोड़ा लेट आई, पांच मिनट, ठीक पांच मिनट और वह सेट पर थे सिर्फ ये देखने के लिए कि मैं आई हूं या नहीं।’

गौरतलब है तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री ने साल 2005 से लेकर 2010 तक ज्यादातर फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने ‘आशिक बनाया आपने’, ‘भागम भाग’ और ‘ढोल’ जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, अभी वह फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सुर्खियों में फिर भी बनी रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed