{"_id":"6714000bb19b52ca1104e046","slug":"visfot-actress-krystle-dsouza-talk-about-friend-and-co-star-nia-sharma-from-ek-hazaron-mein-meri-behena-hai-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Krystle Dsouza: निया शर्मा को लेकर ये क्या बोल गईं क्रिस्टल डिसूजा, कहा- वो एक ऐसी लड़की है, जो..","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Krystle Dsouza: निया शर्मा को लेकर ये क्या बोल गईं क्रिस्टल डिसूजा, कहा- वो एक ऐसी लड़की है, जो..
Sun, 20 Oct 2024 12:23 AM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sun, 20 Oct 2024 12:23 AM IST
सार
क्रिस्टल डिसूजा और निया शर्मा टीवी की दुनिया की जानी-मानी अभिनेत्रियां और दोनों काफी अच्छी दोस्त भी हैं। हाल में ही क्रिस्टल ने एक बातचीत के दौरान निया शर्मा की तारीफ की है औऱ उन्हें एक सच्चा इंसान बताया है।
विज्ञापन
क्रिस्टल डिसूजा- निया शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
निया शर्मा और क्रिस्टल डिसूजा, टीवी जगत की नामी अभिनेत्रियां हैं। इन दोनों ही अभिनेत्रियों के बीच अच्छी दोस्ती है, क्योंकि दोनों ने ही अपना डेब्यू लोकप्रिय शो 'एक हजारों में मेरी बहना है' से किया था। एक दशक से भी ज्यादा समय से दोनों एकदूसरे की सबसे अच्छे दोस्तों में शामिल हैं। हाल ही में क्रिस्टल से एक ही इंडस्ट्री से आने के बावजूद महिला कलाकारों के बीच दोस्ती को लेकर सवाल पूछा गया, जिसका जवाब देते हुए उन्होने निया शर्मा की तारीफ की।
विज्ञापन
क्रिस्टल ने की निया शर्मा की तारीफ
इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत के दौरान क्रिस्टल डिसूजा से पूछा गया कि एक ही इंडस्ट्री से आने के बाद, किसी व्यक्ति के साथ दोस्ती करना कितना मुश्किल है, खासकर जब आप हमेशा एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इसका जवाब देते हुए विस्फोट फेम अभिनेत्री ने कहा, "इसी वजह से मेरे पास और कोई महिला दोस्त नहीं है, जो इंडस्ट्री से है। अगर कोई करीब है, तो वो निया ही है। मुझे लगता है वह एक ऐसी लड़की है, जो बिल्कुल भी असुरक्षित नहीं है और वह सौ प्रतिशत सच्ची है।"
विज्ञापन
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के प्रमोशन को लेकर बनाई गई खास रणनीति, उत्तर भारत के अल्लू अर्जुन फैंस के लिए खुशखबरी
विज्ञापन
किसी से प्रतिस्पर्धा नहीं महसूस करतीं क्रिस्टल डिसूजा
अभिनेत्री ने आगे कहा कि निया एक ऐसी इंसान हैं, जो काफी वास्तविक हैं और बहुत कम ही ऐसे लोग देखने को मिलते हैं। इसके अलावा खुद को लेकर अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें किसी से कभी कोई असुरक्षा का भाव महसूस नहीं होता। क्रिस्टल ने आगे कहा कि उन्हें कभी किसी के काम को देखकर प्रतिस्पर्धा का एहसास नहीं हुआ। उन्होंने इसमें जोड़ते हुए कहा,"अगर मैं किसी की मदद कर सकती हूं, तो मैं उनकी मदद करता हूं और जरूरत पड़ने पर मदद मांगती भी हूं।"
परिणीति चोपड़ा ने दिखाई करवाचौथ की तैयारियों की झलक
साल 2011 में प्रसारित हुआ था 'एक हजारों में मेरी बहना है'
बताते चलें कि एक हजारों में मेरी बहना है, साल 2011 में प्रसारित हुआ था। बहुत जल्द ही ये शो टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शो में से एक बन गया था। शो में क्रिस्टल और निया के साथ मुख्य किरदार के रूप में करण टैकर और कुशाल टंडन भी नजर आए थे। क्रिस्टल हाल में ही जियो सिनेमा पर मौजूद फिल्म विस्फोट में नजर आई हैं। इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख और फरदीन खान भी नजर आए हैं। वहीं, निया शर्मा इन दिनों सुहागन चुड़ैल में नजर आ रही हैं। वह इसके अलावा लाफ्टर शेफ्स में भी नजर आई थीं।
Aditya Roy Kapur: एक्टर नहीं कुछ और ही बनना चाहते थे आदित्य रॉय कपूर, वीडियो जॉकी भी रह चुके हैं अभिनेता