{"_id":"6634864c46931bdb140b8d11","slug":"virat-kohli-told-how-was-anushka-sharma-birthday-dinner-shared-a-photo-of-the-menu-card-in-instagram-story-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anushka-Virat: विराट ने बताया कैसा रहा अनुष्का शर्मा के जन्मदिन का डिनर, मेन्यू का फोटो साझा कर लिखी यह बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Anushka-Virat: विराट ने बताया कैसा रहा अनुष्का शर्मा के जन्मदिन का डिनर, मेन्यू का फोटो साझा कर लिखी यह बात
Fri, 03 May 2024 12:08 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 03 May 2024 12:08 PM IST
सार
अनुष्का शर्मा करीब 6 सालों से अभिनय से दूर है। वह आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। हाल ही में, उनके पति विराट कोहली ने उनके जन्मदिन का जश्न मनाया था।
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अनुष्का शर्मा ने 1 मई को अपना 36वां जन्मदिन मनाया। इस खास दिन पर उन्होंने अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ जश्न मनाया। विराट ने उनके लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्यारा सा नोट भी लिखा था। अब उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर जन्मदिन के डिनर की फोटो साझा की है।
विज्ञापन
विराट ने की खाने की तारीफ
विराट कोहली ने स्टोरी में जिस तस्वीर को साझा किया है, वह अनुष्का शर्मा या खुद उनकी नहीं है। दरअसल, यह फोटो डिनर के मेन्यू की है। इस डिजाइनदार मेन्यू कार्ड पर 'सेलिब्रेटिंग अनुष्का' लिखा हुआ है। इस तस्वीर के साथ विराट ने अपने डिनर के अनुभव के बारे में भी बताया है। उन्होंने लिखा कि मनुचंद्र को बीती रात के कमाल के डिनर के लिए धन्यवाद। यह हमारी जिंदगी के सबसे बेहतर खाने के अनुभवों में से एक था।
विज्ञापन
Tarot Movie Review: ताश के पत्तों में छिपी मौत के बेरंग किस्से, नई पीढ़ी को डराने की कोशिश में नाकाम रही फिल्म
विज्ञापन
अनुष्का की आने वाली फिल्म
मालूम हो कि अनुष्का शर्मा करीब 6 सालों से अभिनय से दूर है। वह आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। हालांकि, फिल्म 'कला' के एक गाने में भी उनकी झलक देखने को मिली थी। अनुष्का फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह विज्ञापन की दुनिया में सक्रिय हैं। वह जल्द ही फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' से वापसी करेंगी। यह फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में वह क्रिकेट खेलती नजर आएंगी। इसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है।
Bharti Singh: अस्पताल में भर्ती हुईं भारती सिंह, तीन दिन से दर्द में तड़पती रहीं कॉमेडियन, अब होगा ऑपरेशन
2017 में की थी शादी
अनुष्का और विराट कोहली ने इटली में 11 दिसंबर, 2017 को शादी की थी। दोनों की मुलाकात साल 2013 में एक शैंम्पू के विज्ञापन के दौरान हुई थी। दोनों एक बेटी और बेटे के माता-पिता है। बेटी का नाम वामिका और बेटे का नाम अकाय है। मालूम हो कि अनुष्का ने साल 2008 में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से डेब्यू किया था। वहीं, विराट कोहली ने भी साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।
Mumbai Coastal Road: बिग बी के 4,999वें ट्वीट पर शुरू हुई सियासत, आपस में भिड़ी उद्धव की शिवसेना और बीजेपी