फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Virat Kohli opened up about emotional moment with wife Anushka Sharma after scoring a long awaited century

Virat-Anushka: विराट ने याद किया अनुष्का संग बिताया वो भावुक पल, जब लंबे इंतजार के बाद आया शतक

Fri, 25 Oct 2024 08:14 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 25 Oct 2024 08:14 PM IST
सार

Virat Kohli Anushka Sharma Emotional Moment: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आदर्श कपल हैं। हाल में ही विराट कोहली ने लंबे समय बाद शतक लगाने और अनुष्का शर्मा से बात कर भावुक हो जाने को लेकर बात की है। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli opened up about emotional moment with wife Anushka Sharma after scoring a  long awaited century
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram@anushkasharma

विस्तार

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली एक आदर्श कपल के रूप में गिने जाते हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के लिए प्यार जताते हुए नजर आते हैं। दोनों कई मौकों पर एक दूसरे के प्रति समर्थन देते हुए नजर आते हैं। विराट कई मौकों पर कह चुके हैं है कि मैच के बाद उन्हें अनुष्का को कॉल करना बहुत पसंद है। इसके अलावा वह कई बार ये भी कह चुके हैं कि उनके व्यक्तिगत विकास में अभिनेत्री ने अहम भूमिका निभाई है। हाल में ही क्रिकेटर ने अपनी पत्नी के साथ साझा किए अपने यादगार पलों को लेकर बात की है। 

विज्ञापन


लंबे अतराल के बाद आए शतक पर विराट ने की बात
जतिन सप्रू के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान क्रिकेटर ने उस पल को फिर से याद किया, जब उन्होंने लंबे अंतराल के बाद 2022 एशिया कप के दौरान आखिरकार शतक बनाया था। इस के बाद वह अपनी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा संग बिताए उस भावनात्मक पल को याद किया। इसे याद करते हुए उन्होंने कहा, "सच कहूं तो, 100 रन बनाने से पहले की गेंद पर मुझे लगा, 'ओह, मैं 94 पर हूं, मैं शायद यह कर सकता हूं और अगली गेंद छक्के के लिए चली गई। जैसे ही मैंने 100 रन बनाए, मैं बहुत हंसा। मैंने खुद से सोचा, ‘मैं इस पल के लिए दो साल से रो रहा था?’ सिर्फ इस दो सेकंड की खुशी के लिए। 
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ जान्हवी ने साझा की प्यारी तस्वीरें, नेटिजन्स बोले- शिखू
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुष्का से बात कर भावुक हो गए थे विराट कोहली
इस दौरान उनसे पूछा गया कि क्या ये उनके लिए भावुक कर देने वाला पल था। इस पर जवाब देते हुए विराट कोहली ने कहा कि उस पल तो नहीं, लेकिन जब वह अनुष्का से बात कर रहे थे, तब भावुक हो गए थे। इस बीच उन्होंने अपने ढाई साल के उस दौर को भी याद किया, जो पेशेवर संघर्षों से भरा था। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद से जुड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा लोग उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं ये छोड़कर उन्होंने सोचना शुरु किया कि वो क्या करना चाहते हैं। इसके बाद उनके लिए चीजें फिर आसान होती चली गईं।उन्होंने आगे कहा, “क्योंकि मेरा ध्यान बदल गया, मैंने स्थिति को अलग तरह से देखना शुरू कर दिया। मैं गलत लेन में था। जब मैं अपनी उस लेन में वापस आया, जिसके मैं सबसे करीब हूं, तो सब कुछ फिर से सही होने लगा। उम्मीद है कि मैं इस स्थान पर बना रहूंगा।”
Lucky Baskhar: दुलकर सलमान की फिल्म पर आई नई जानकारी, प्री-रिलीज इवेंट में शामिल होंगे ये मशहूर निर्देशक
विराट ने साझा किया जीवन का मूल्यवान सबक
इस दौरान क्रिकेटर ने एक मू्ल्यवान सबक साझा किया, जो वो अपनी बेटी को भी देना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “जब तक आप जानते हैं कि आप किसी चीज में अपना सौ प्रतिशत लगाते हैं और आपका इरादा सही है, तो आप जीवन में जो कुछ भी करना चाहते हैं, उसमें आप ठीक रहेंगे। यदि आप अपने जीवन के हर दिन बिना किसी समझौते के कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार हैं, चाहे वह आराम हो, रिकवरी हो, लोगों के साथ व्यवहार करना हो, यह सब जीवन में काम के हिस्से में आता है।” बताते चलें कि हाल में ही ये कपल एक भावपूर्ण कीर्तन में शामिल हुआ था। 
The Sabarmati Report Teaser: गोधरा कांड का सच उजागर करेंगे विक्रांत मैसी, कहानी की झलक ने दिया झकझोर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed