फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vijay Meets Tamil Nadu Governor for Anna University physical Assault tvk general secretary Bussy Anand arrest

Vijay: अन्ना यूनिवर्सिटी यौन उत्पीड़न केस को लेकर राज्यपाल से मिले विजय, उसी मामले में टीवीके महासचिव गिरफ्तार

Mon, 30 Dec 2024 10:44 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 30 Dec 2024 10:44 PM IST
सार

Vijay: अभिनेता-राजनेता थलपति विजय के करीबी सहयोगी और टीवीके महासचिव बुस्सी आनंद को अन्ना यूनिवर्सिटी यौन उत्पीड़न मामले के संबंध में पर्चे बांटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
 

विज्ञापन
Vijay Meets Tamil Nadu Governor for Anna University physical Assault tvk general secretary Bussy Anand arrest
विजय - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अन्ना विश्वविद्यालय में यौन उत्पीड़न की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। इस बीच अभिनेता से राजनेता बने विजय ने चेन्नई में तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि से मुलाकात की। एक ओर विजय कानून और व्यवस्था को मजबूत करने के मकसद से राज्यपाल से मिले तो वहीं, दूसरी ओर कानून का उल्लंघन करने के आरोप में उन्हीं के करीबी और टीवीके के महासचिव बुस्सी आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
23 दिसंबर को अन्ना यूनिवर्सिटी के कैंपस में दूसरे साल की छात्रा के साथ हुए यौन उत्पीड़न के बाद पूरे तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इस घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और चार विशेष पुलिस टीमें मामले की जांच कर रही हैं। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और अखिल भारतीय महिला कल्याण फेडरेशन ने अन्ना विश्वविद्यालय के गिंडी परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और शैक्षणिक संस्थानों में महिलाओं के लिए न्याय और सख्त सुरक्षा उपायों की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

यौन उत्पीड़न मामले में एक व्यसक्ति गिरफ्तार
वहीं, तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय ने बुधवार को एक बयान में इस घटना को बेहद चौंकाने वाला और दर्दनाक बताया। विजय ने एक्स पर लिखा, 'हालांकि पुलिस ने बताया है कि यौन उत्पीड़न करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मैं तमिलनाडु सरकार से आग्रह करता हूं कि उसके खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाए और उचित सजा सुनिश्चित की जाए। साथ ही अगर कोई और भी इस जघन्य अपराध में शामिल है तो उसके खिलाफ भी तुरंत उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।'

विज्ञापन

निर्भया फंड के उपयोग पर विजय का सुझाव
विजय ने निर्भया फंड का उपयोग करके संवेदनशील क्षेत्रों में आपातकालीन बटन, सीसीटीवी कैमरे और टेलीफोन से लैस स्मार्ट पोल लगाने का सुझाव दिया। उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त शौचालय की सुविधा और महिलाओं की सुरक्षा के लिए समर्पित मोबाइल ऐप और आपातकालीन हॉटलाइन शुरू करने के बारे में भी बात की। वहीं, अब उनकी पार्टी के महासचिव बुस्सी आनंद को गिरफ्तार किया गया है।

बुस्सी आनंद गिरफ्तार
दरअसल, अन्ना विश्वविद्यालय यौन उत्पीड़न मामले से निपटने के सरकार के रवैये पर विजय ने नाराजगी जताई। वहीं, अब तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के महासचिव बुस्सी आनंद को अन्ना विश्वविद्यालय यौन उत्पीड़न मामले के संबंध में विजय द्वारा लिखे गए एक पत्र को नोटिस के रूप में जनता को वितरित करने के आरोप में चेन्नई में गिरफ्तार किया गया है। बुस्सी आनंद विजय के साथ गवर्नर आरएन रवि से भी मिले थे।

टीवीके के 48 सदस्य हिरासत में
मामले में पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए उन्हें बताया कि बिना पूर्व अनुमति के पर्चे बांटने की अनुमति नहीं है। इसके बाद टीवीके के सदस्य टी. नगर बस स्टैंड चले गए, जहां उन्होंने लोगों को पर्चे बांटना जारी रखा। इसके बाद पुलिस ने टीवीके के 48 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें टी. नगर के साउथ बोग रोड स्थित कृष्णास्वामी मैरिज हॉल में अस्थायी रूप से हिरासत में रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed