फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vijay Deverakonda seen in horseman character in Rahul Sankritiyan upcoming movie vd14

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा की ‘वीडी 14’ के राज से उठा पर्दा, इस किरदार में नजर आएंगे अभिनेता

Fri, 10 May 2024 09:12 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 10 May 2024 09:12 PM IST
सार

दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म ‘वीडी 14’ को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। अभिनेता फिल्म में कौन सा किरदार निभाएंगे इसका खुलासा हो गया है। 

विज्ञापन
Vijay Deverakonda seen in horseman character in Rahul Sankritiyan upcoming movie vd14
विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम @thedeverakonda

विस्तार

दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय देवरकोंडा के प्रशंसकों को 'पुष्पा' के निर्माता राहुल सांकृत्यायन ने उनके जन्मदिन पर बड़ा तोहफा दिया। निर्माता ने विजय के जन्मदिन पर उनकी नई फिल्म का ऐलान किया। अब विजय की नई फिल्म के एक और राज से पर्दा उठ गया है। आगामी फिल्म में अभिनेता की भूमिका का खुलासा हुआ है। फिल्म को ‘वीडी 14’ का टाइटल दिया गया है।

विज्ञापन
 

विजय के किरदार का हुआ खुलासा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता राहुल ने फिल्म में अभिनेता विजय देवरकोंडा के किरदार के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि वह एक ग्रामीण की भूमिका में नजर आएंगे। इससे पहले विजय इस तरह की भूमिका में कभी नहीं दिखे हैं। यह बिल्कुल नया होगा। वह एकदम नए अवतार में दिखेंगे। राहुल ने कहा, ‘वह एक ग्रामीण किरदार निभाएंगे, उन्हें लोगों ने पहले कभी ग्रामीण किरदार में नहीं देखा है। विजय ने अब तक सभी शहरी किरदार किए हैं। इस फिल्म में आप विजय को एक ग्रामीण लड़के के रूप में बिल्कुल नए अवतार में देखेंगे और वह भी रायलसीमा के लड़के के रूप में।’ 

विज्ञापन

शहनाज की बोल्डनेस और 'मल्लिकाजान' की सादगी पर फिदा हुआ फैंस का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
 

रायलसीमा की संस्कृति प्रदर्शित करेंगे निर्माता

निर्माता ने बताया ‘रायलसीमा आंध्र प्रदेश का एक विशेष क्षेत्र है, जिसकी कुछ विशेष खूबियां हैं, चाहे वह बोली हो या मौसम की स्थिति, संस्कृति, सब कुछ बहुत अलग होने वाला है।’ निर्माता ने आगे खुलासा किया कि वह एक घुड़सवार के किरदार में दिखेंगे।



रायलसीमा की संस्कृति को करेंगे प्रदर्शित

निर्माता ने आगे कहा कि वह इस फिल्म के जरिए रायलसीमा की संस्कृति को दिखाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘इस फिल्म के माध्यम से मैं रायलसीमा संस्कृति को दिखाऊंगा, जो मुझे उसी क्षेत्र का आदमी होने के नाते महसूस होता है। मुझे नहीं लगता कभी भी फिल्मों में इसे खूबसूरती के नजरिए से सही तरीके से दिखाया गया है।’ राहुल आगे कहते हैं फिल्म के किरदार में ढलने के लिए विजय कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जैसा कि हमने पोस्टर में दिखाया है वह एक घुड़सवार की भूमिका अदा करेंगे।
Murder in Mahim Review: जियो सिनेमा ने फिर परोसी दोयम दर्जे की क्राइम सीरीज, आशुतोष राणा और विजय राज दिखे बेदम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed