फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   vijay deverakonda hospitalized due to dengue As per reports ahead of kingdom release

Vijay Deverakonda: हॉस्पिटल में एडमिट हुए विजय देवरकोंडा, सामने आई ये वजह; 31 जुलाई को रिलीज होनी है 'किंगडम'

Thu, 17 Jul 2025 07:18 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 17 Jul 2025 07:18 PM IST
सार

Vijay Deverakonda Hospitalized: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की हेल्थ से जुड़ी बुरी खबर सामने आई है। एक्टर को डेंगू बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
vijay deverakonda hospitalized due to dengue As per reports ahead of kingdom release
विजय देवरकोंडा - फोटो : एक्स

विस्तार

साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर विजय देवरकोंडा की हेल्थ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इन दिनों अपनी आने वाली मेगा बजट फिल्म 'किंगडम' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे विजय फिलहाल डेंगू बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर आ रही है कि अभिनेता फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। एक तरफ जहां विजय के फैंस उनकी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वहीं अब अभिनेता की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन


तेज बुखार और कमजोरी की शिकायत
बताया जा रहा है कि उन्हें बीते कुछ दिनों से तेज बुखार और कमजोरी की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिछले कुछ दिनों से विजय देवरकोंडा की 'किंगडम' के प्रमोशनल इवेंट्स में गैरमौजूदगी फैंस को हैरान कर रही थी। अब इस बात का खुलासा हो गया है कि अभिनेता की तबीयत खराब होने के कारण वो सार्वजनिक आयोजनों में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। उनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)




डॉक्टरों की निगरानी में हैं एक्टर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय फिलहाल डेंगू से जूझ रहे हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। अगर उनकी सेहत में सुधार जारी रहा, तो उन्हें 20 जुलाई तक अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। हालांकि अभी तक विजय देवरकोंडा या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और न ही ये जानकारी सार्वजनिक की गई है कि वो किस अस्पताल में भर्ती हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Connie Francis Death: नहीं रहीं 'स्टूपिड क्यूपिड' फेम सिंगर कोनी फ्रांसिस, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

फिल्म 'किंगडम' की रिलीज पर संकट?
100 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी फिल्म 'किंगडम' 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन अभिनेता की तबीयत को देखते हुए ये साफ नहीं है कि वो इसके प्रमोशन में हिस्सा ले पाएंगे या नहीं। फिल्म के निर्माता-निर्देशक भी फिलहाल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। ये फिल्म विजय के करियर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक मानी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed