विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर 'राणाबाली' के मेकर्स ने दिखाई एक्टर के जुझारूपन की झलक; शेयर किए शूटिंग के BTS पल
Ranabaali Movie BTS: एक्टर विजय देवरकोंडा आज 09 मई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उनकी आगामी फिल्म 'राणाबाली' के मेकर्स ने एक्शन सीन के बीटीएस मूमेंट्स शेयर किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'राणाबाली' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वे रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे। शादी के बाद पहली बार होगा कि रश्मिका और विजय पर्दे पर साथ दिखेंगे। आज 09 मई को विजय का जन्मदिन है। इस मौके पर मेकर्स ने 'राणाबाली' का मोशन पोस्टर साझा किया है। इसमें एक्शन सीन के कुछ बीटीएस भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
जुझारूपन और समर्पण के साथ किया घुड़सवारी का सीन
विजय की आगामी फिल्म 'राणाबाली' का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले किया जा रहा है। आज इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए मेकर्स ने एक मोशन पोस्टर शेयर किया है। इसमें अभिनेता घुड़सवारी का सीन शूट करते दिख रहे हैं। इस दौरान उनका जुझारूपन और काम के प्रति समर्पण देखा जा सकता है। यह सीन बिल्कुल आसान नहीं है, वे घुड़सवारी के दौरान गिरे हैं। मगर, हर बार उन्होंने और बेहतर प्रयास करते हुए सफलता पूर्वक सीन शूट किया।
कब रिलीज होगी फिल्म?
मेकर्स ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'हमारे स्टैलियन को जन्मदिन की मुबारकबाद'। मेकर्स ने एक और पोस्टर भी साझा किया है। इसमें विजय दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। वे घुड़सवारी करते दिख रहे हैं। यह फिल्म 11 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
'नील एन निक्की' के निर्माता की राय बनी थी तनीषा मुखर्जी के लिए आफत! अभिनेत्री का खुलासा; अदाकारी पर भी बोलीं
विजय के हार्ड वर्क की तारीफ की
विजय देवरकोंडा के बीटीएस पल देखकर यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं। उनके कठिन परिश्रम की सब तारीफ कर रहे हैं। फायर और हार्ट इमोजी बना रहे हैं। साथ ही फिल्म की रिलीज के प्रति उत्सुकता जगा रहे हैं। साथ ही कुछ नेटिजंस फिल्म के ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।