{"_id":"69fee4fb6a9be5f92c00441b","slug":"aditya-chopra-told-tanishaa-mukerji-to-loose-weight-she-ended-up-with-hormonal-imbalance-2026-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'नील एन निक्की' के निर्माता की राय बनी थी तनीषा मुखर्जी के लिए आफत! अभिनेत्री का खुलासा; अदाकारी पर भी बोलीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'नील एन निक्की' के निर्माता की राय बनी थी तनीषा मुखर्जी के लिए आफत! अभिनेत्री का खुलासा; अदाकारी पर भी बोलीं
Sat, 09 May 2026 01:10 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sat, 09 May 2026 01:10 PM IST
सार
Tanishaa Mukerji: तनीषा मुखर्जी ने बताया है कि फिल्म 'नील एन निक्की' से पहले आदित्य चोपड़ा की राय उनके लिए कैसे मुसीबत बन गई थी। उन्होंने इस बारे में भी बात की है कि उन्हें इस फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस कैसी लगी।
विज्ञापन
नील एन निक्की
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी ने हाल ही में बताया है कि उन्हें अपना वजन कम करने के चक्कर में नुकसान हो गया था। साल 2005 में रिलीज हुई, 'नील एन निक्की' तनीषा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। अभिनेत्री ने इस फिल्म पर काम करने के अपने अनुभव के बारे में बताया है। उन्होंने खुलासा किया कि आदित्य चोपड़ा ने उनसे उनके किरदार के लिए बेहतर शेप में आने को कहा था। तनीषा ने मनचाहा लुक पाने के लिए एक डाइट फॉलो की। मगर इसकी वजह से उन्हें हार्मोनल असंतुलन की समस्या हो गई।
विज्ञापन
चर्बी कम करने की मिली सलाह
मामाराजी के साथ बातचीत में तनीषा ने खुलासा किया कि स्क्रीन टेस्ट के लिए उन्हें आदित्य चोपड़ा के ऑफिस बुलाया गया। तनीषा ने पहले करियर से जुड़ी सलाह को नजरअंदाज किया, लेकिन बाद में उन्होंने निर्देशों का पालन किया। उन्होंने बताया कि अपने पहले फोटोशूट के दौरान, उनसे कहा गया था कि उन्हें अपनी बॉडी को टोंड बनाना है। कमर के आस-पास की चर्बी कम करनी है।

तनीषा ने की मेहनत
तनीषा के मुताबिक उन्होंने अपने आपको शेप में लाने के लिए मेहनत की। उन्होंने बताया कि उन्हें वह एक्सरसाइज और डाइट प्लान मिल गया था, जिसने उन्हें मनचाहा शेप पाने में मदद की। उन्होंने पूरी सख्ती और अनुशासन के साथ उस रूटीन को फॉलो किया। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि ऐसा करने से शरीर पर कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। इससे आपको हार्मोनल असंतुलन की समस्या हो सकती है। मेरे साथ भी यही हुआ।

राजनीति में आने की अपील का दिलजीत दोसांझ ने दिया जवाब, फैंस हुए खुश; कहा- बहुत बढ़िया
तनीषा मुखर्जी, काजोल
- फोटो : इंस्टाग्राम
बेहतर कर सकती थीं तनीषा
जब यह फिल्म रिलीज हुई, तो इसे काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। तनीषा के मुताबिक वह उस समय अपनी परफॉर्मेंस से खुश थीं। मगर अब उन्हें लगता है कि वह और भी बेहतर कर सकती थीं।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म में दिखाया गया है कि एक इंडो-कैनेडियन युवक अपनी शादी से पहले अपनी बैचलर जिंदगी का मजा लेने के लिए 21 दिन बिताने का फैसला करता है। इस बीच उसकी मुलाकात बार-बार एक मनमौजी लड़की निक्की से होती है। दोनों के बीच प्यार हो जाता है।