फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vijay Deverakonda and Mrunal thakur film The Family Star got U/A certificate from cbfc these scenes removed

The Family Star: विजय-मृणाल की फिल्म 'द फैमिली स्टार' को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, हटाए गए यह वाले दृश्य

Thu, 04 Apr 2024 05:10 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 04 Apr 2024 05:10 PM IST
सार

'द फैमिली स्टार' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से यू/ए प्रमाणपत्र मिला है। प्रमाणपत्र मिलने से पहले हैदराबाद में फिल्म की स्क्रीनिंग हुई थी, जिसके बाद बोर्ड ने इसे यू/ए सर्टिफिकेट दिया।
 

विज्ञापन
Vijay Deverakonda and Mrunal thakur film The Family Star got U/A certificate from cbfc these scenes removed
द फैमिली स्टार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजय देवरकोंडा अपनी आने वाली फिल्म 'द फैमिली स्टार' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म रिलीज की दहलीज पर पहुंच चुकी है।  दर्शक विजय और मृणाल ठाकुर की जोड़ी को देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। इसी बीच फिल्म के सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट को लेकर एक खबर सामने आई है। 'द फैमिली स्टार' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से यू/ए प्रमाणपत्र मिला है। प्रमाणपत्र मिलने से पहले हैदराबाद में फिल्म की स्क्रीनिंग हुई थी, जिसके बाद बोर्ड ने इसे यू/ए सर्टिफिकेट दिया।
विज्ञापन


क्यों मिला यू/ए सर्टिफिकेट
द फैमिली स्टार को काफी कांट-छांट के बाद यह प्रमाणपत्र मिला है। फिल्म से कई दृश्यों को हटाया गया है। इनमें अपशब्दों वाले दृश्यों से लेकर शराब के इस्तेमाल तक के दृश्य शामिल थे। संपादन करने के बाद फिल्म की लंबाई दो घंटे और तैंतालीस मिनट हो गई है। प्रमाणपत्र मिलने के बाद अब फिल्म के रिलीज होने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


अमेरिका में 500 स्क्रीन पर रिलीज होगी फिल्म
विजय ने हाल ही में, अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में उन्होंने बताया था कि 'द फैमिली स्टार' अमेरिका में 500 स्क्रीन पर रिलीज की जाएगी। यह उनके करियर का पहला ऐसा मौका है, जब उनकी फिल्म बड़े स्तर पर रिलीज होगी।  बता दें कि फिल्म 5 अप्रैल, 2024 को रिलीज होगी। फिलहाल दर्शकों की ओर से फिल्म को ट्रेलर और गीतों के आधार पर अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिल रही है। अब देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म के नाम से ही स्पष्ट है कि यह एक परिवार पर आधारित फिल्म है। यह एक भावनात्मक फिल्म है, जो गोवर्धन नाम के एक मध्यमवर्गीय आदमी की कहानी है। गोवर्धन अपने परिवार के लिए पूरी तरह से समर्पित है। फिल्म में विजय रोमांस करते भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन परशुराम पेटला ने किया हैं। इसे श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स बैनर तले बनाया गया है। फिल्म के निर्माता दिल राजू और सिरीश हैं। फिल्म में विजय और मृणाल के अलावा अजय घोष, दिव्यांशा कौशिक और वासुकी भी नजर आएंगी।

Sunny-Himesh-Prabhudeva: जल्द एक  साथ नजर आएंगे सनी लियोनी, हिमेश रेशमिया और प्रभुदेवा, दर्शक हुए बेसब्र
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed