फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vijay devarakonda Kingdom release date announced and rashmika mandanna praises actor

Kingdom Release Date: विजय देवरकोंडा की 'किंगडम' की रिलीज डेट का एलान, रूमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका ने की तारीफ

Tue, 08 Jul 2025 08:29 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 08 Jul 2025 08:29 AM IST
सार

Kingdom Release Date Announced: साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंगडम’ की रिलीज तारीख की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही एक्शन से भरपूर टीजर भी जारी किया गया है, जिसपर अभिनेता की रूमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना ने भी उनकी तारीफ की है। 

विज्ञापन
Vijay devarakonda Kingdom release date announced and rashmika mandanna praises actor
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

विज्ञापन

विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म 'किंगडम' की रिलीज डेट का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। अब मेकर्स ने इसकी रिलीज तारीख की घोषणा कर दी है और फिल्म इसी जुलाई महीने में आने वाली है। इसके जारी हुए नए प्रोमो में अभिनेता को एक्शन अवतार में देखा जा सकता है। इस खबर के आते ही फैंस में खुशी का माहौल छा गया। विजय देवरकोंडा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना भी अपने आप को अभिनेता की तारीफ करने  से रोक नहीं पाई। आइए जानते हैं रिलीज तारीख।

कब रिलीज होगी फिल्म?
विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो उनकी आगामी फिल्म 'किंगडम' का नया प्रोमो है। इसकी शुरुआत में अभिनेता को ऑफिसर की वर्दी में देखा गया। हालांकि, इसके बाद एक्टर को कैदी के अवतार में भी दिखाया गया, जिसमें वो अपने हक की लड़ाई लड़ते दिख रहे हैं। फिर अभिनेता का एक्शन अवतार भी दिखा। पोस्ट के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा कि 'किंगडम' 31 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं में रिलीज होगी। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)


रश्मिका मंदाना ने की तारीफ
विजय देवरकोंडा की फिल्म 'किंगडम' का टीजर आते ही उनके फैस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अभिनेता के लुक को देख अभिनेता के प्रशंसक काफी उत्साहित दिख रहे हैं। इसी कड़ी में एक्टर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और मशूहर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। स्टोरी में एक्ट्रेस ने अभिनेता की पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, ‘बहुत बढ़िया, शुभकामनाएं। चलो जश्न की तैयारी करते हैं।’



फिल्म किंगडम के बारे में
किंगडम फिल्म में विजय देवरकोंडा के अलावा भाग्यश्री बोरसे मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नानुरी ने किया है। इसके अलावा फिल्म को सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमा के बैनर तले नागा वामसी और साई सौजन्या द्वारा निर्मित किया जा रहा है। वहीं इस फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed