{"_id":"6ab76c963d0d6c9e18019d87","slug":"vicky-kaushal-first-look-poster-out-from-sanjay-leela-bhansali-love-and-war-ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-2026-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पोस्टर रिलीज: रणबीर-आलिया के बाद अब सामने आया विक्की का लुक, कब रिलीज होगी संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
पोस्टर रिलीज: रणबीर-आलिया के बाद अब सामने आया विक्की का लुक, कब रिलीज होगी संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’?
Sat, 26 Sep 2026 12:26 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:26 PM IST
सार
Love And War Movie Poster: फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से अभिनेता विक्की कौशल का लुक मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। शनिवार को इस फिल्म के तीसरे अहम किरदार का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया। देखें कैसा है फिल्म में विक्की का लुक?
विज्ञापन
विक्की कौशल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का पांचवा पोस्टर सामने आया है। इस पोस्टर में विक्की कौशल का लुक दिखाया है। मेकर्स ने इससे पहले रणबीर कपूर का आलिया भट्ट का लुक फैंस को दिखाया था। इस पोस्टर में विक्की रेट्रो क्यूट लुक में दिखाई दे रहे हैं।
कैसा है विक्की कौशल का लुक?
फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का यह चौथा पोस्टर है। इस पोस्टर में विक्की कौशल रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के पिछले पोस्टर की तरह ही यह पोस्टर भी अभिनेता को रेट्रो लुक में दिखा रहा है। विक्की बाथ टब या पूल में घुटनों पर बैठकर किसी को बुके देते नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'भंसाली के साथ काम करना, यह मेरी लिस्ट में था।'।
वहीं दूसरे पोस्टर में विक्की राउडी लुक में नजर आ रहे हैं। इसमें वो गुस्से से घूरते हुए स्मोक करते नजर आए। कैप्शन में लिखा है, 'नजरें मिलेंगी, लेकिन हटेंगी नहीं...'

फिल्म 'लव एंड वॉर' में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर-आलिया का लुक हो चुका है रिलीज
गुरुवार को फिल्म 'लव एंड वॉर' का पहला पोस्टर रिलीज हुआ। इसमें रणबीर कपूर का लुक दिखाया गया था। इस पोस्टर में वह एक हाथ से ड्राइव कर रहे थे। वहीं उनका दूसरा हाथ जख्मी था और उससे खून बह रहा था। बता दें कि भंसाली की यह कहानी पुराने दौर में सेट है।
वहीं शुक्रवार को फिल्म का तीसरा पोस्टर और दूसरा लुक रिलीज हुआ। इसमें आलिया भट्ट थीं। इस पोस्टर में उन्हें कुर्सी पर अदाओं के साथ बैठे हुए दिखाया गया था। वहीं उनके बैकग्राउंड में पुराने दौर का क्लब दिखा, जहां एक स्टेज के आस पर कई लोग खड़े हुए हैं। पोस्टर को देखते हुए लग रहा है कि उनका किरदार किसी कैबरे डांसर निभाने वाली हैं।

लव एंड वॉर
- फोटो : इंस्टाग्राम@bhansaliproductions
फिल्म 'लव एंड वार' के बारे में
- यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होने वाली है।
- फिल्म का निर्माण भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले हो रहा है।
- वहीं फिल्म का म्यूजिक सा रे गा मा लेबल के अंदर निर्मित हुआ है।
- फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।