फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vicky jain comments on gauhar khan pregnancy during fauji 2 event

Gauhar Khan: विक्की जैन ने गौहर की प्रेग्नेंसी को लेकर कही ये बात, हैरान हुईं एक्ट्रेस, बोलीं- चार महीने बाद…

Thu, 19 Jun 2025 10:11 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 19 Jun 2025 10:11 AM IST
सार

Vicky Jain Comments on Gauhar Khan: हाल ही में विक्की जैन टेलीविजन के पॉपुलर शो 'फौजी 2' से चर्चा में हैं। एक इंवेट के दौरान उन्होंने अभिनेत्री गौहर खान को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन
Vicky jain comments on gauhar khan pregnancy during fauji 2 event
गौहर खान और विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

विक्की जैन ‘पवित्र रिश्ता’ फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति और एक अभिनेता भी हैं। अभिनेता टीवी के चर्चित शो 'फौजी 2' से एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं। हाल ही में शो को लेकर एक इवेंट हुआ, जिसमें कई सेलिब्रिटी मौजूद रहे, जिनमें मनोज बाजपेयी, गौहर खान, अंकिता लोखंडे, जैद दरबार और मीरा चोपड़ा भी शामिल थे। इसी इवेंट के दौरान एक्टर विक्की जैन ने गौहर खान की प्रेग्नेंसी को लेकर बात की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन

क्या बोले विक्की जैन? 
टीवी सीरियल 'फौजी 2' के एक कार्यक्रम के दौरान विक्की जैन ने मजाक करते हुए कहा कि यह उनकी जिंदगी का पहला शो है और मेरी पहली हीरोइन (गौहर खान), वो भी प्रेग्नेंट। यह कहते हुए उन्होंने कहा कि सोचो उनके साथ क्या हुआ होगा। अभिनेता के इस रिएक्शन पर एक्ट्रेस गौहर खान ने कहा कि चार महीने बाद प्रेग्नेंट हुई थीं। इस पर विक्की जैन कहते हैं कि तो क्या हुआ। उनकी बातें सुनकर इवेंट में मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra: बेटी मालती के साथ डिज्नी वर्ल्ड पहुंची प्रियंका, साझा किए मूमेंट; देखें

विज्ञापन
विज्ञापन


विक्की जैन के बारे में
विक्की जैन पहली बार बिग बॉस 17 में नजर आए थे, जिसमें अंकिता लोखंडे ने भी हिस्सा लिया था। इस शो से उन्हें अच्छी-खासी पहचान मिली। इसके बाद वह लॉफ्टर शेफ में दिखे। अब वह टीवी सीरियल 'फौजी 2' में नजर आने वाले हैं और अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने को तैयार हैं। 


फौजी 2 के बारे में 
'फौजी 2' से बिजनेसमैन और रियलिटी शो स्टार विक्की जैन टेलीविजन डेब्यू कर रहे हैं। इस शो में अभिनेता कर्नल संजय सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं इस शो में अभिनेत्री गौहर खान ने लेफ्टिनेंट कर्नल सिमरजीत कौर की भूमिका निभाई है। इसके अलावा बात करें, तो 'फौजी 2' संदीप सिंह द्वारा निर्मित है। इसका कहानी विशाल चतुर्वेदी ने लिखी है, पटकथा अमरनाथ झा ने लिखी है, संवाद अनिल चौधरी और चैतन्य तुलस्यान ने लिखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed