फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Veteran singer Rekha Bhardwaj halted performance Midway As People Burst Firecrackers During her Bhopal Concert

Rekha Bhardwaj: कॉन्सर्ट के बीच में अचानक फूटने लगे पटाखे, रेखा भारद्वाज ने रोकी परफॉर्मेंस, जताई नाराजगी

Tue, 22 Apr 2025 03:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 22 Apr 2025 03:26 PM IST
सार

Rekha Bhardwaj Concert: दिग्गज गायिका रेखा भारद्वाज हाल ही में भोपाल में परफॉर्म कर रही थीं। दर्शक उनकी सुरीली आवाज के जादू में मगन थे कि अचानक पटाखों की आवाज गूंजने लगी। रेखा भारद्वाज ने इस पर गुस्सा जताया है।

विज्ञापन
Veteran singer Rekha Bhardwaj halted performance Midway As People Burst Firecrackers During her Bhopal Concert
रेखा भारद्वाज - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिग्गज गायिका रेखा भारद्वाज का हाल ही में भोपाल में कॉन्सर्ट हुआ। इस दौरान वे अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को बांधे हुए थीं कि कुछ ऐसा हुआ, जो रेखा भारद्वाज को अपनी परफॉर्मेंस रोकनी पड़ गई। इतना ही नहीं, उन्होंने इस पर नाराजगी भी जताई। दरअसल, रेखा के कॉन्सर्ट के बीच अचानक पटाखों की आवाज आने लगी।

विज्ञापन

आंख बंद किए खड़ी रहीं रेखा भारद्वाज
रेखा भारद्वाज वीकएंड में भोपाल में कॉन्सर्ट कर रही थीं। तभी अचानक पटाखे फूटने लगे। पटाखों का शोर इतना ज्यादा था कि वह संगीत परफॉर्मेंस के दौरान करकश लग रहा था। रेखा भारद्वाज ने अपना गाना रोक दिया और आंख बंद करके हाथ में माइक थामे पटाखों का शोर बंद होने का इंतजार करने लगीं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे @amazing_bhopal नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amazing_Bhopal AB (@amazing_bhopal)

विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों से बोलीं- 'प्लीज इसे बंद कर दीजिए'
कॉन्सर्ट में जिस पल पटाखे फूट रहे थे, उस वक्त रेखा 'लंबाई जुदाई' गाना गा रही थीं। उनकी सुरीली आवाज को सभी मंत्रमुग्ध होकर सुन रहे थे। अचानक पटाखों का शोर इसमें बाधा बना तो परफॉर्मेंस रुक गई। कुछ देर इंतजार के बाद रेखा भारद्वाज ने कहा, 'ये पटाखे बहुत ही अनम्यूजिकल हैं और बहुत ही गलत वक्त पर गए हैं'। फिर उन्होंने आयोजकों से इस शोर को बंद कराने की अपील की। रेखा ने कहा, 'आसपास के लोग सो गए होंगे, प्लीज इसे बंद कर दीजिए'।

यह खबर भी पढ़ें:
Dia Mirza: पृथ्वी दिवस पर दीया मिर्जा ने जलवायु संकट को लेकर जताई चिंता, लोगों से की मिलकर काम करने की अपील

विज्ञापन

रेखा भारद्वाज के सब्र की हो रही तारीफ
परफॉर्मेंस के दौरान पटाखों के शोर से रेखा भारद्वाज को गुस्सा आया, मगर उन्होंने काफी धैर्य के साथ परिस्थिति को संभाला। यूजर्स उनके धैर्य और विनम्रता की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपने बहुत अच्छे से परिस्थिति को हैंडल किया है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कितनी शांत रहकर हालात को काबू किया है आपने'।

यह खबर भी पढ़ें:
Retro Trailer: 'रेट्रो' का हिंदी में ट्रेलर जारी, उत्तर भारत के दर्शकों को रिझाएंगे सूर्या और पूजा हेगड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed