फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Retro trailer out in hindi north indian people may enjoy Suriya and Pooja Hegde film

Retro Trailer: 'रेट्रो' का हिंदी में ट्रेलर जारी, उत्तर भारत के दर्शकों को रिझाएंगे सूर्या और पूजा हेगड़े

Tue, 22 Apr 2025 03:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 22 Apr 2025 03:43 PM IST
सार

Retro Hindi Trailer: साउथ के हीरो सूर्या की फिल्म 'रेट्रो' का ट्रेलर अब हिंदी में भी जारी किया गया है। इसमें वह जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे साथ ही पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

विज्ञापन
Retro trailer out in hindi north indian people may enjoy Suriya and Pooja Hegde film
रेट्रो - फोटो : एक्स

विस्तार

साउथ के सुपर स्टार सूर्या की फिल्म 'रेट्रो' का ट्रेलर तीन दिन पहले जारी किया जा चुका है। अब इस फिल्म का ट्रेलर हिंदी में जारी किया गया है। इसका मतलब यह है कि फिल्म हिंदी में भी रिलीज होगी। ऐसें में उत्तर भारत के दर्शक भी फिल्म का आनंद उठा सकेंगे। 'रेट्रो' एक मई 2025 को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर:
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेलर में क्या है?
'रेट्रो' के ट्रेलर में सूर्या जबरदस्त एक्शन में हैं। वह दुश्मनों के छक्के छुड़ा रहे हैं। सूर्या कभी लाठी तो कभी चाकू चलाते हैं। वह खास अंदाज में घुमाकर मुक्का मारते हैं जो उनके फैंस को खूब पसंद आने वाला है। ट्रेलर में पूजा हेगड़े को भी दिखाया गया है। वह पूजा हेगड़े के साथ इमोशनल होते हैं और कभी रोमांटिक होते हैं।

Retro trailer out in hindi north indian people may enjoy Suriya and Pooja Hegde film
रेट्रो - फोटो : एक्स
हिंसक होते चले गए सूर्या
'रेट्रो' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि सूर्या अपनी प्रेमिका (पूजा हेगड़े) से वादा करते हैं कि वह हिंसा छोड़ देंगे। लेकिन जब कुछ दिनों बाद दोनों दोबारा मिलते हैं तो पूजा हेगड़े को पता चलता है कि सूर्या और ज्यादा हिंसक हो गए हैं।

फिल्म निर्माताओं ने बढ़ाया उत्साह
आपको बता दें कि साउथ सुपरस्टार सूर्या काफी दिनों से अपनी आने वाली फिल्म 'रेट्रो' को लेकर चर्चा में हैं। साउथ के साथ हिंदी के दर्शकों को भी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म के निर्माताओं ने 'रेट्रो' का हिंदी ट्रेलर लॉन्च करके फैंस की बेचैनी को और बढ़ा दिया है।

'रेट्रो' के बारे में
रेट्रो में पूजा हेगड़े, जोजू जॉर्ज, जयराम, नास्सर, प्रकाश राज और करुणाकरण भी अहम भूमिकाओं में हैं। श्रेया सरन भी एक विशेष कैमियो भूमिका में दिखाई देंगी। संगीत संतोष नारायणन ने दिया है, जबकि कैमरा श्रेयस कृष्णा ने संभाला है। शफीक मोहम्मद अली इसके संपादक हैं। ज्योतिका और सूर्या ने 2डी एंटरटेनमेंट के बैनर तले 'रेट्रो' का निर्माण किया है। यह फिल्म 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed