फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Veteran British actress samantha eggar passed away at the age of 86

ब्रिटिश अभिनेत्री सामंथा एगर का 86 वर्ष की उम्र में निधन, बेटी जेना ने तस्वीरें शेयर कर लिखा भावुक नोट

Sat, 18 Oct 2025 07:36 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 18 Oct 2025 07:36 AM IST
सार

Samantha Eggar Passed Away: ‘द कलेक्टर’ और ‘डॉक्टर डूलिटिल’ के लिए प्रसिद्ध ऑस्कर नामांकित अभिनेत्री सामंथा एगर का लॉस एंजिल्स में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

विज्ञापन
Veteran British actress samantha eggar passed away at the age of 86
सामंथा एगर - फोटो : इंस्टाग्राम- @jenna_stern

विस्तार

ब्रिटिश अभिनेत्री सामंथा एगर, जिन्हें 'द कलेक्टर' में ऑस्कर-नामांकित भूमिका और 'डॉक्टर डूलिटिल' में उनके यादगार अभिनय के लिए जाना जाता था। उनका 86 वर्ष की आयु में लॉस एंजिल्स में निधन हो गया। उनकी बेटी, अभिनेत्री जेना स्टर्न ने अपनी मां के अंतिम क्षणों को याद करते हुए तस्वीरें शेयर करते हुए भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


बेटी ने की निधन की पुष्टि
टीएमजेड की रिपोर्ट के अनुसार, 86 वर्षीय सामंथा एगर की मृत्यु लंबी बीमारी से हुई। इस खबर की पुष्टि दिवंगत अभिनेत्री की बेटी जेना स्टर्न ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए भी दी, जिसमें जेना ने अपनी दिवंगत मां की कई पुरानी और एक हाल की तस्वीर शेयर की है। इस पोस्ट के कैप्शन में जेना ने लिखा, 'मेरी मां का बुधवार शाम परिवार के बीच शांतिपूर्वक निधन हो गया। मैं उनके पास थी, उनका हाथ थामे, उन्हें बता रही थी कि मैं उनसे कितना प्यार करती थी। यह बहुत खूबसूरत था। यह एक सौभाग्य था।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jenna Stern (@jenna_stern)


यह खबर भी पढ़ें: 16 की उम्र में डेब्यू, चार साल में दो ब्लॉकबस्टर देकर भी छोड़ा बॉलीवुड; अब निकाह से चर्चा में आई ये एक्ट्रेस

कौन थीं सामंथा एगर?
सामंथा एगर का जन्म साल 1939 में हुआ था। अपनी दौर की वो सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक थीं। उनकी सबसे चर्चित फिल्म साल 1965 में आई, जिसका नाम था 'द कलेक्टर', जो मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म थी। इसमें उन्होंने टेरेंस स्टैम्प के साथ अभिनय किया था। मिरांडा ग्रे की उनकी दिलकश भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अकादमी पुरस्कार नामांकन, साथ ही गोल्डन ग्लोब और कान फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला, इन उपलब्धियों ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाई। इसके अलावा अभिनेत्री ने 'डॉक्टर डूलिटिल', हॉरर क्लासिक फिल्म 'द ब्रूड'। उनका करियर पांच दशकों से भी ज्याद समय तक चला, जिसमें 100 से ज्यादा फिल्में और टेलीविजन प्रोजेक्ट शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed