फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Venom The Last Dance Trailer released Tom Hardy returns coming exclusively to theaters this October

Venom 3 Trailer: 'वेनम 3' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, खतरनाक अंदाज में लौटे टॉम हार्डी, फैंस हुए उत्साहित

Mon, 03 Jun 2024 08:13 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 03 Jun 2024 08:13 PM IST
सार

सोनी पिक्चर्स की फिल्म वेनम द लास्ट डांस का ट्रेलर जारी हो चुका है। एक दम खतरनाक अंदाज में टॉम हार्डी को देखकर फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हो गए हैं। 
 

विज्ञापन
Venom The Last Dance Trailer released Tom Hardy returns coming exclusively to theaters this October
वेनम द लास्ट डांस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टॉम हार्डी अभिनित फिल्म 'वेनम 3' का धमाकेदार ट्रेलर कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। 'वेनम: द लास्ट डांस' के ट्रेलर को एक घंटे के अंदर यूट्यूब पर 3 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। टॉम हार्डी की सुपरहीरो फिल्म 'वेनम' हॉलीवुड की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के बाद 'वेनम 2' भी काफी सफल रही है। 'वेनम 3' की रिलीज से पहले सोनी पिक्चर्स ने इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर देखकर फैंस की उत्सुकता इस फिल्म को लेकर कई गुना बढ़ गई है।
विज्ञापन


वेनम- द लास्ट डांस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनी पिक्चर्स के चेयरमैन टॉम रोथमैन ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि टॉम हार्डी की सुपरहीरो फिल्म 'वेनम- द लास्ट डांस' (वेनम 3) इस फ्रेंचाइजी की आखरी फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन केली मार्शल ने किया है। यह सोनी स्पाइडर-मैन यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। सबसे पहले 2018 में 'वेनम' रिलीज हुई थी। इसके बाद इस फिल्म का दूसरा पार्ट 'वेनम: लेट देयर बी कार्नेज' 2021 में रिलीज हुआ था। अब इसका तीसरा पार्ट 'वेनम 3' (वेनम द लास्ट डांस) 25 अक्टूबर 2024 को रिलीज किया जाएगा। इसके तीसरे पार्ट की घोषणा पिछले साल की गई थी। केली मार्सेल द्वारा निर्देशित, 'वेनम 3' सोनी के स्पाइडर-मैन यूनिवर्स में पांचवीं फिल्म है।
विज्ञापन


ट्रेलर है धमाकेदार
हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वेनम' का तीसरा पार्ट 'वेनम द लास्ट डांस' के नाम से आया है। इसका ट्रेलर काफी खतरनाक होने के साथ ही धमाकेदार दिखाई दिया। फिल्म में पहले से ज्यादा वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है, जो फिल्म को और भी शानदार बनाता है। वेनम के तीसरी इंस्टॉलमेंट 'वेनम द लास्ट डांस' को आईमैक्स और पीएलएफएस में रिलीज किया जाएगा। मार्शल और हार्डी ने मिलकर इस फिल्म की कहानी लिखी है। फिल्म के तीसरे पार्ट को एवी अराद, मैट टॉल्माच, एमी पास्कल और हच पार्कर ने निर्माण का कार्य संभाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फैंस हैं उत्साहित
फिल्म को लेकर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा 'टॉम हार्डी की एक्टिंग की वजह से ही यह फिल्म इतनी शानदार है'। एक और फैन ने लिखा, 'एडी (फिल्म में टॉम हार्डी का नाम)-मैं तुम्हें सबको खाने दूंगा'। एक और फैन ने लिखा, 'मुझे इसका धमाकेदार ट्रेलर बहुत पसंद आया'।
Panchami Ghavri: पंचमी घावरी के लिए 'मिस्टर एंड मिसेज माही' है खास, पिता से जुड़ा है फिल्म का कनेक्शन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed