फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Veer pahariya blows kiss to his rumoured girlfriend tara sutaria video viral on social media

Viral Video: वीर पहाड़िया ने भरी महफिल में तारा सुतारिया को दिया फ्लाइंग किस, यूजर्स बोले- एक्ट्रेस फिर से…

Fri, 25 Jul 2025 08:17 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 25 Jul 2025 08:17 AM IST
सार

Tara Sutaria And Veer Pahariya Viral Video: हाल ही में एक और वायरल वीडियो ने वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया की डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है, जिसमें दोनों एक्टर्स एक दूसरे पर भरी महफिल में प्यार लुटाते दिख रहे हैं। देखें वीडियो। 

विज्ञापन
Veer pahariya blows kiss to his rumoured girlfriend tara sutaria video viral on social media
वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus

विस्तार

एक्टर्स तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया का प्यार अब पूरी दुनिया के सामने आ रहा है। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्तों को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक्ट्रेस किसी समारोह में नजर आ रही हैं, जहां उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया भी मौजूद हैं। वीडियो में दोनों एक दूसरे पर प्यार बरसाते हुए फ्लाइंग किस देते दिख रहे हैं। आइए देखें क्या है वायरल वीडियो।

विज्ञापन

तारा सुतारिया की खूबसूरती के कायल हुए वीर पहाड़िया
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस तारा सुतारिया किसी समारोह में रैंप वॉक करती नजर आ रही है। वीडियो में अभिनेत्री को क्रीम कलर का स्ट्रैपलेस गाउन और चमकदार ज्वैलरी पहने देखा जा सकता है। इसके साथ ही वह रैंप वॉक करते हुए वहां मौजूद सभी का ध्यान अपनी ओर खिंचती दिख रही हैं। रैंप के दौरान एक्ट्रेस मुस्कुरा रही हैं और इस दौरान उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड और अभिनेता वीर पहाड़िया भी सबसे आगे की पंक्ति में बैठकर तारा सुतारिया का हौसला अफजाई करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)

विज्ञापन
विज्ञापन




एक दूसरे को फ्लाइंग किस करते नजर आए रूमर्ड कपल

वायरल वीडयो में देखा जा सकता है कि रैंप वॉक के दौरान तारा सुतारिया ने जब वीर पहाड़िया को देखा, तो उन्होंने अभिनेता को फ्लाइंग किस दिया, फिर अभिनेता ने भी एक्ट्रेस को फ्लाइंग किस दिया। भरी महफिल में दोनों अपना प्यार जताते दिखे, जिससे उनके बीच डेटिंग की अफवाहों को हवा मिल गई है। अब ये देखना है कि दोनों एक्टर्स कब अपने रिश्तों को लेकर आधिकारिक पुष्टि करते हैं। पैपराजी पेज ताहिर जासूस पर वीडियो शेयर किया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)




यह खबर भी पढ़ें: Ameesha Patel: अमीषा ने ऋतिक को छोड़ इस शख्स के साथ ‘कहो ना प्यार है’ का डांस रिक्रिएट किया, वीडियो वायरल


नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने कहा, ‘आखिरकार एक्ट्रेस को वो मिल गया जिसकी वो हकदार थीं, उनके लिए बहुत खुश हूं।’ दूसरे यूजर ने लिखा कि कुछ दिनों पहले वीर पहाड़िया मानुषी छिल्लर के साथ थे। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा कि फिर से एक्ट्रेस गलत लड़का चुन रही हैं। 


l
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed