{"_id":"66a8ce5c827a8c00c40906e4","slug":"vedang-raina-revealed-his-fashion-secret-ramp-walk-with-rumored-girlfriend-khushi-kapoor-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vedang Raina: फैशन को अलग नजरिए से देखते हैं वेदांग रैना, फैशन शो में सीक्रेट किया साझा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vedang Raina: फैशन को अलग नजरिए से देखते हैं वेदांग रैना, फैशन शो में सीक्रेट किया साझा
Tue, 30 Jul 2024 05:05 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 30 Jul 2024 05:05 PM IST
सार
अभिनेता वेदांग रैना ने अभिनेत्री खुशी कपूर के साथ ‘इंडिया कॉउचर वीक 2024’ में रैंप वॉक किया। अभिनेता ने इस दौरान फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता के 'अरुणोदय' कलेक्शन को प्रदर्शित किया। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने फैशन सीक्रेट को भी साझा किया है।
विज्ञापन
वेदांग रैना और खुशी कपूर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेदांग रैना बॉलीवुड के एक उभरते हुए अभिनेता हैं। वह अक्सर अभिनेत्री खुशी कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप की अफवाहों के चलते चर्चा में रहते हैं। जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ में वेदांग ने अहम भूमिका निभाई है। 'द आर्चीज' के बाद से ही वेदांग रैना का नाम खुशी कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। खैर, अब वेदांग रैना को इंडिया कॉउचर वीक के 6वें दिन सोमवार को फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता के 'अरुणोदय' कलेक्शन के लिए रनवे पर चलते हुए देखा गया। उन्होंने अपने फैशन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। अभिनेता ने बातचीत में अपने फैशन सीक्रेट का खुलासा किया है।
फैशन को कुछ यूं देखते हैं वेदांग
एएनआई से बातचीत में अभिनेता वेदांग रैना ने बताया कि उनके लिए फैशन का क्या मतलब है? अभिनेता ने कहा, मेरे लिए फैशन का मतलब है ‘आराम, अभिव्यक्ति और खुद जैसा बने रहना।’ वेदांग ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड खुशी कपूर के साथ रैंप पर वॉक किया और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। गौरव गुप्ता के शानदार कलेक्शन के लिए रैंप पर चलते समय दोनों की केमिस्ट्री साफ दिखी, मंच पर उनकी बातचीत ने उनके बीच गहरे जुड़ाव का संकेत दिया।
Fact Check: मुंबई में हैं शाहरुख, सेहत भी एकदम दुरुस्त, जानें उनके अमेरिका दौरे से जुड़ी वायरल खबर की सच्चाई
विज्ञापन
वेदांग का पहनावा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित शो में गौरव गुप्ता के लिए रनवे पर चलने के दौरान वेदांग रैना ने हाई नेकलाइन और लंबी आस्तीन वाली एक शेरवानी पहनी थी। झिलमिलाते काले मोतियों से सजी उनकी ड्रेस को काले ट्राउजर और ब्रोग्स के साथ जोड़ा गया था, जो एक आकर्षक लुक दे रहा था। गौरव गुप्ता का 'अरुणोदय' कलेक्शन, जिसका अर्थ है 'भोर', आशा और नई शुरुआत का प्रतीक है। गुप्ता के कलेक्शन ने इस थीम को पूरी तरह से प्रदर्शित किया। बता दें कि ‘इंडिया कॉउचर वीक 2024’, जो 4 जुलाई को शुरू हुआ था, 31 जुलाई को फाल्गुनी शेन पीकॉक के प्रदर्शन के साथ समाप्त होने वाला है।
वेदांग और खुशी का वर्क फ्रंट
अभिनेत्री खुशी कपूर और वेदांग रैना ने पहले जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ में ‘बेट्टी कूपर’ और ‘रेगी मेंटल’ के किरदार निभाकर एक साथ अभिनय की शुरुआत की थी, जिसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर हुआ था। इस फिल्म में सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, मिहिर आहूजा, युवराज मेंडा और डॉट जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
इन सितारों के पास है इंजीनियरिंग की डिग्री, अभिनय में भी हैं अव्वल