फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Vassistha Mallidi Chiranjeevi film Vishwambhara will be shot on 17 sets designed by art director AS Prakash

Vishwambhara: दो-चार नहीं बल्कि इतने सारे सेट पर शूट होगी 'विश्वंभरा'! इसका मतलब देखने में आएगा पूरा मजा!

Sun, 28 Apr 2024 06:14 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 28 Apr 2024 06:14 PM IST
सार

इस फिल्म का आर्ट डायरेक्शन एएस प्रकाश कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने फिल्म के लिए 17 अलग-अलग तरह के सेट बनाए हैं।

विज्ञापन
Vassistha Mallidi Chiranjeevi film Vishwambhara will be shot on 17 sets designed by art director AS Prakash
फिल्म 'विश्वंभरा' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुपरस्टार चिरंजीवी अपनी आने वाली फिल्म 'विश्वंभरा' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके अलावा तृषा कृष्णन भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म की शूटिंग पिछले कई दिनों से चल रही है। इसी बीच शूटिंग से जुड़ा ही एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जो चिरंजीवी के फैंस को फिल्म देखने के लिए और भी ज्यादा उत्सुक कर देगा।

विज्ञापन


फिल्म के लिए बनाए गए है 17 सेट
इस फिल्म का आर्ट डायरेक्शन एएस प्रकाश कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने फिल्म के लिए 17 अलग-अलग तरह के सेट बनाए हैं। यह सुनने में ही काफी दिलचस्प लग रहा है। हालांकि, फिल्म देखने के बाद ही सेट के अच्छे होने और न होने का फैसला किया जाएगा। एक और जानकारी यह है कि 9 सेट पर फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। अधिकतर सेट अन्नपूर्णा स्टूडियो, हैदराबाद में बनाए गए थे। कहा जा रहा है कि बचे हुए 8 सेट पर जल्द ही शूटिंग की जाएगी।
विज्ञापन


777 Charlie: जापान के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही '777 चार्ली', पोस्टर के साथ हुआ तारीख का एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटे बजट में बनाई जा रही है फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि 'विश्वंभरा' को 250 करोड़ रुपये से भी ज्यादा के मोटे बजट से बनाया जा रहा है। यह एक सोशल-फंतासी फिल्म है। चिरंजीवी और तृषा के अलावा फिल्म में राम्या पसुपलेटी, ईशा चावला और अश्रिता वेमुगंती नंदूरी भी अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Sonali Bendre: सोनाली को कैंसर ने बनाया और मजबूत, बोलीं- एक बीमारी मेरी जिंदगी को परिभाषित नहीं कर सकती है

ऑस्कर विजेता ने दिया है संगीत
'विश्वंभरा' का निर्देशन वशिष्ठ मल्लीदी कर रहे हैं। फिल्म के संवाद साई माधव बुर्रा ने लिखे हैं। एक खास बात यह है कि एमएम कीरावानी ने इस फिल्म को अपनी धुनों से सजाया है। कीरावानी वही है, अपने संगीत के लिए ऑस्कर जीत चुके हैं। सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी छोटा के नायडू के कंधों पर है। वहीं, फिल्म का संपादन कोटागिरी वेंकटेश्वर राव और संतोष कमारेड्डी करेंगे।

Mega Budget Movies: औंधे मुंह गिरीं ये पांच मेगा बजट की फिल्में, लिस्ट में प्रभास की तीन मूवीज भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed