फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   vashu bhagnani jackie bhagnani denies rumours of association with movie operation sindoor based on indian army

Operation Sindoor Movie: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से नाम जुड़ा तो परेशान हुए वाशु और जैकी भगनानी, जारी किया बयान

Sat, 10 May 2025 05:57 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 10 May 2025 05:57 PM IST
सार

Operation Sindoor Movie: मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर वाशु भगनानी और जैकी भगनानी की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम की फिल्म के साथ जुड़े होने की खबर को गलत बताया गया है।

विज्ञापन
vashu bhagnani jackie bhagnani denies rumours of association with movie operation sindoor based on indian army
जैकी भगनानी - फोटो : इंस्टाग्राम @jackkybhagnani

विस्तार

भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से प्रेरित होकर बनने जा रही एक फिल्म इस वक्त सुर्खियों में है। इस फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्म प्रोड्यूसर वाशु और बेटे जैकी भगनानी का नाम जोड़ा जा रहा था। अब दोनों को लेकर साफ कर दिया गया है कि उनका इस फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
दरअसल, हाल ही में ‘निक्की विक्की भगनानी फिल्म्स’ द्वारा ऑपरेशन सिंदूर नाम की एक फिल्म की घोषणा की गई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर वाशु और जैकी भगनानी के ‘पूजा एंटरटेनमेंट’ को भी इससे जोड़ दिया गया। अब प्रोडक्शन हाउस की तरफ से इस पर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है। 

विज्ञापन

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Operation Sindoor Movie: 'ऑपरेशन सिंदूर' के डायरेक्टर ने मांगी माफी, लोगों का गुस्सा देख बोले- 'ये मूवी नहीं…'
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा एंटरटेनमेंट का ऑफिशियल बयान
इस बयान में साफ किया है कि वाशु और जैकी दोनों का फिल्म ऑपरेशन सिंदूर से कोई वास्ता नहीं है। दोनों का नाम फालतू में ही फिल्म के साथ जोड़ा जा रहा है। इतना ही नहीं, इस बयान में संवेदनशील समय में भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति एकजुटता की भी बात कही गई है। इस पोस्ट में लिखा गया, ‘हम सभी सैनिकों के साथ खड़े हैं जो देश की रक्षा में दिन-रात डटे हुए हैं।’

View this post on Instagram

A post shared by Puja Films (@pooja_ent)



इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Operation Sindoor Movie: ‘शर्म करो यार युद्ध चल रहा है’, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ फिल्म की घोषणा पर भड़के लोग


डायरेक्टर ने मांगी माफी 
इस फिल्म की घोषणा के बाद विवाद होता देख डायरेक्टर उमंग माहेश्वरी ने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांग ली। उन्होंने लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखते हुए बताया कि ये महज एक फिल्म नहीं बल्कि पूरे देश की भावना है। निर्देशक ने यह भी साफ किया कि उनका मकसद किसी के जज्बातों को ठेस पहुंचाना नहीं था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed