Varun Dhawan First Child: वरुण धवन के घर पैदा हुई बिटिया रानी, खुशी में झूम रहा पूरा परिवार
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन गए हैं।
विस्तार
लक्ष्मी के आगमन से धवन परिवार है खुश
नताशा और वरुण पहली बार एक नन्हीं परी के माता-पिता बने हैं। दादा बनने की खुशी डेविड धवन के चेहरे पर साफ दिखाई दी। इस दौरान वरुण धवन कुछ देर के लिए अस्पताल से बाहर अपने पिता को छोड़ने के लिए आए और फिर वापस अस्पताल में चले गए।
फैंस भी हैं खुश
वरुण और नताशा पेरेंट्स बनकर बेहद खुश हैं साथ ही पूरा धवन परिवार राजकुमारी के आने की खुशियां मना रहा है। कपल के घर आई इस खुशखबरी से उनके सभी फैंस खुश हैं साथ ही इमोशनल भी हो गए हैं। सभी फैंस वरुण को सोशल मीडिया पर पिता बनने की बधाई दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ''बधाई हो बिटिया हुई है।'' एक और फैन ने लिखा, 'बेबी गर्ल हुई है, बधाई हो बधाई।'' एक और फैन ने लिखा, ''बेबी गर्ल होने की बधाई हो सर''
इस वीडियो में आप डेविड धवन के चेहरे पर दादा बनने की खुशी साफ देख सकते हैं। साथ ही वरुण के चेहरे पर राजकुमारी के आने से और भी निखार आ गया है। धवन परिवार बेहद खुश है और नन्हीं परी के आने से अब वरुण और नताशा का परिवार भी पूरा हो गया।
फैंस अब बस उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब वरुण-नताशा अपनी बिटिया का चेहरा रिवील करते हैं। वरुण-नताशा 24 जनवरी 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। तीन साल बाद अब वरुण और नताशा ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।