‘वनतारा सेंचुरी स्टोरीज’ में दिखेगी जंगली जानवरों की असली जर्नी, जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही सीरीज
Vanatara Sanctuary Stories: एनिमल लवर्स और रोमांच की दुनिया के शौकीनों के लिए हाल ही में ‘वनतारा सेंचुरी स्टोरीज’ नाम की एक डॉक्यूसीरीज रिलीज हुई है। इसे दर्शक जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जंगल की रोमांचक कहानी और पशुओं के देखभाल और उनसे जुड़ी हर छोटी बड़ी बातों को अब आप स्क्रीन पर देख सकेंगे। जियो हॉटस्टार पर अमेरिकी वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट फॉरेस्ट गैलांटे द्वारा होस्ट किया गया डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘वनतारा सेंचुरी स्टोरीज’ अब स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। यह सीरीज एक सेंचुरी में मौजूद पशुओं, उनके बचाव, देखभाल और पुनर्वास से जुड़ी कहानियों को दर्शाती है।
दर्शकों द्वारा मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया
डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘वनतारा सेंचुरी स्टोरीज’ में कुल छह एपिसोड हैं, जिन्हें अमेरिकी वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट फॉरेस्ट गैलांटे द्वारा होस्ट किया जा रहा है। इस डॉक्यूमेंट्री में मुख्यत: वन्यजीव बचाव और पुनर्वास केंद्र के काम को दिखाया गया है। प्रकृति और एडवेंचर प्रेमी दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं, क्योंकि इसमें हर पशु की एक अपनी कहानी दिखाई गई है। यह सीरीज दर्शकों को एक ऐसी अनोखी दुनिया में ले जाती है, जहां लगता है कि हम खुद जंगल और पशुओं के बीच हैं और उनके बदलाव को नजदीक से महसूस कर पा रहे हैं। इसके अलावा इसमें विभिन्न पशुओं के रेस्क्यू, इलाज और पुनर्वास की वास्तविक कहानियां दिखाई गई हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
यह खबर भी पढ़ें: कहानी मेजर शैतान सिंह भाटी की, जिनकी सेना ने चीनी सैनिकों का किया था मुकाबला; ‘120 बहादुर’ में दिखेगी वीर गाथा
3500 एकड़ में फैला है वनतारा
गुजरात में स्थित यह वनतारा 3,500 एकड़ में फैला है। इस वन्यजीव अभयारण्य का मुख्य उद्देश्य पशुओं की रक्षा, बचाव, पुनर्वास और संरक्षण करना है। यहां जानवरों की कई तरह की प्रजातियां हैं। यहां पशु चिकित्सकों, पशुपालकों, पोषण विशेषज्ञों, व्यवहार विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं की पूरी टीम मौजूद रहती है। आपको बताते चलें कि वनतारा देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके तहत दुनियाभर से घायल जानवरों को रेस्क्यू कर उनकी देखभाल की जाती है और उन्हें जरूरत की हर चीज मुहैया कराई जाती है।