फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Uttarakhand Soldier Gabbar Singh Negi Biopic VC 571 First look Read Details Inside

VC 571: गढ़वाल राइफल्स के बलिदानी गब्बर की बायोपिक परदे पर उतरने को तैयार, यहां पढ़िए पूरी जानकारी

Sat, 20 Jan 2024 11:08 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 20 Jan 2024 11:08 PM IST
सार

फिल्म 'वीसी 571' एक एक्शन-वॉर ड्रामा है। इस फिल्म में प्रथम विश्व युद्ध में वीरगति प्राप्त करने वाले शूरवीरों की गाथा को दर्शाया गया है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Soldier Gabbar Singh Negi Biopic VC 571 First look Read Details Inside
वीसी 571 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

प्रथम विश्व युद्ध में अपने कौशल का पराक्रम दिखाने वाले उत्तराखंड के फौजी गब्बर सिंह नेगी की जीवन पर आधारित फिल्म 'वीसी 571' ने अपने फर्स्ट लुक के साथ ही लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। राइफलमैन गब्बर सिंह नेगी की वीरता और बलिदान के किस्से उत्तराखंड के गांव गांव में चर्चित रहे हैं और उनका जीवन किसी किंवदंती से कम नहीं रहा है। नेगी के जीवन पर बनी फिल्म के बारे में जानकारी सामने आने के बाद से ही इस फिल्म को लेकर बायोपिक पसंद करने वाले दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गई है। 

विज्ञापन

Article 370 Teaser: आर्टिकल 370 का टीजर रिलीज, खुफिया अधिकारी बनकर घाटी में पनपे आतंकवाद का खात्मा करेंगी यामी

विज्ञापन

Uttarakhand Soldier Gabbar Singh Negi Biopic VC 571 First look Read Details Inside
वीसी 571 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'वीसी 571' एक एक्शन-वॉर ड्रामा है। इस फिल्म में प्रथम विश्व युद्ध में वीरगति प्राप्त करने वाले शूरवीरों की गाथा को दर्शाया गया है। प्रथम विश्व युद्ध  में वीरतापूर्ण प्रदर्शन के बाद ही भारतीय सेना की ढ़वाल राइफल्स को रॉयल गढ़वाल राइफलस् की उपाधि से सम्मानित किया। इस युद्ध के बाद से ही अंग्रेजों ने गोरखा और पहाड़ी (गढ़वाल ) सैनिकों को मार्शल स्तर के सैनिक का सम्मान देना भी शुरू किया।

विज्ञापन

Uttarakhand Soldier Gabbar Singh Negi Biopic VC 571 First look Read Details Inside
वीसी 571 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक अविनाश ध्यानी फिल्म 'वीसी 571' पहले भी भारत चीन के युद्ध पर आधारित एक फिल्म बना चुके। इस फिल्म का नाम है, ’72 ऑवर्स: मार्टियर हू नेवर डाइड’ इस फिल्म में अविनाश ने मुख्य नायक की भूमिका भी निभाई थी। अब फिल्म 'वीसी 571' में भी अविनाश निर्देशक और मुख्य अभिनेता दोनों की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म और इसमें अपने किरदार के बारे में अविनाश कहते हैं, “फिल्म 'वीसी 571' हम गढ़वाल राइफल्स के एक प्रतिष्ठित सैनिक वीसी राइफलमैन गब्बर सिंह नेगी के जीवन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। यह फिल्म प्रथम विश्व युद्ध के गुमनाम नायकों को श्रद्धांजलि है और यह उनकी कहानियों को सामने लाने का मेरा प्रयास है।"

विज्ञापन

फिल्म 'वीसी 571' में गब्बर सिंह नेगी की पत्नी सतूरी देवी का किरदार आरती शाह निभा रही हैं। अंग्रेजों द्वारा राइफलमैन गब्बर सिंह नेगी को दिए गए विक्टोरिया सम्मान को सतूरी देवी ने जिंदगी भर संभाल कर रखा। गब्बर सिंह नेगी और सतूरी देवी के सम्मान में गढ़वाल में एक मेला भी आयोजित किया जाता रहा है। अविनाश और आरती के साथ फिल्म में वीरेंद्र सक्सेना, रश्मि नौटियाल, राहुल मिश्रा, मनीष कुमार, मनोज कुमार सिंह, रेजा खान, अभिषेक मेंडोला, अमित ड़िमरी, जीत मैला, गुरुंग दीपक रावत और शुभम सेमवाल भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म 'वीसी 571' का शीर्षक राइफलमैन गबर सिंह नेगी के विक्टोरिया क्रॉस नंबर से लिया गया है। अविनाश ध्यानी के मुताबिक, 'वीसी 571' सिर्फ एक फिल्म नहीं है। बल्कि यह एक सिनेमाई श्रद्धांजलि है जिसकी भावनाएं परदे से इतर भी जन मानस में आज भी विद्यमान हैं। यह फिल्म इसी साल मई में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Dharmendra: धर्मेंद्र को इस वजह से मिली थी 1968 की हिट फिल्म 'आंखें', प्रेम सागर ने किया दिलचस्प खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed