फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Users Make Funny Meme On Riyan Parag, Before Sara Ali Khan Performance During Rajasthan Royals Match In IPL

Sara Ali Khan: राजस्थान रॉयल्स के मैच में सारा करेंगी परफॉर्मेंस, निशाने पर आए रियान पराग, यूजर्स बोले अब तो…

Fri, 28 Mar 2025 06:18 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 28 Mar 2025 06:18 PM IST
सार

Sara Ali Khan Performance In IPL: अभिनेत्री सारा अली खान आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के अगले मैच से पहले परफॉर्मेंस करेंगी। मगर सारा की इस परफॉर्मेंस से पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रियान पराग अचानक ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Users Make Funny Meme On Riyan Parag, Before Sara Ali Khan Performance During Rajasthan Royals Match In IPL
रियान पराग-सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@riyanhparag और @saraalikhan95

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर रियान पराग इन दिनों आईपीएल में व्यस्त हैं। जहां शुरूआती मुकाबलों में वो राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते भी नजर आ रहे हैं। इस बीच रियान पराग अचानक ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं, लेकिन अपने प्रदर्शन की वजह से नहीं। दरसल, रियान पराग के ट्रोलिंग के पीछे की वजह हैं सारा अली खान। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन

इस वजह से ट्रोल हो रहे रियान पराग
सारा अली खान आईपीएल में राजस्थान के होने वाले अगले मुकाबले के दौरान परफॉर्मेंस करने वाली हैं। ये मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा। अब सारा अली खान के मैच के दौरान परफॉर्मेंस करने की खबर सामने आते ही, ट्रोलर्स रियान पराग के पीछे पड़ गए और उन्हें ट्रोल करने लगे।

विज्ञापन

यूजर्स बना रहे फनी मीम
यूजर्स रियान पराग को लेकर तरह-तरह के फनी मीम बना रहे हैं। कुछ यूजर्स सारा की परफॉर्मेंस को लेकर कह रहे हैं कि अब तो रियान पराग तीन सौ बनाएगा। जबकि कुछ अलग-अलग फनी वीडियोज साझा करके रियान पराग की हंसी बना रहे हैं कि सारा को देखकर रियान आउट ही हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 



यह खबर भी पढ़ें: Athiya Shetty: अथिया ने किया अपनी बेटी का घर पर स्वागत, साझा की फूलों से सजी थाली

 

रियान का सपना पूरा हो गया
कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि सारा अली खान के राजस्थान रॉयल्स के मैच में परफॉर्म करने से रियान पराग का सपना पूरा हो गया। तो वहीं कुछ यूजर्स अलग-अलग फिल्मों की फनी क्लिप शेयर करके रियान के मजे ले रहे हैं।
 


 

यह खबर भी पढ़ें: Hum Apke Bina: रिलीज हुआ 'सिकंदर' का नया गाना 'हम आपके बिना', फिल्म रिलीज की बढ़ा रहा बेचैनी

 

पिछले साल लीक हुई थी रियान की सर्च हिस्ट्री
सारा अली खान के परफॉर्मेंस देने पर रियान पराग इसलिए निशाने पर आ गए हैं, क्योंकि पिछले साल रियान पराग की एक वीडियो सर्च हिस्ट्री सोशल मीडिया पर लीक हो गई थी। जिसमें रियान पराग ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों के हॉट वीडियो सर्च किए थे, क्योंकि उनकी हिस्ट्री में बॉलीवुड एक्ट्रेस हॉट वीडियो कीवर्ड सर्च में मिला था। जिसके बाद रियान पराग को काफी ट्रोल किया गया था और यूजर्स ने उनके मजे लिए थे। अब जब सारा अली खान राजस्थान के मैच के दौरान ही परफॉर्मेंस करने जा रही हैं, तो एक बार फिर रियान पराग की उसी सर्च हिस्ट्री को लेकर यूजर्स उन्हें निशाने पर ले रहे हैं और फनी मीम बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed