{"_id":"666e61d7e381d71fd60f57bd","slug":"upasana-shupasana-shared-a-lovely-post-and-celebrated-12-years-of-togetherness-with-game-changer-actor-ram-cha-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramcharan-Upasana: शादी की 12 साल पूरे होने उपासना ने लिखी दिल की बात, रामचरण ने भी कमेंट कर जताया प्यार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ramcharan-Upasana: शादी की 12 साल पूरे होने उपासना ने लिखी दिल की बात, रामचरण ने भी कमेंट कर जताया प्यार
Sun, 16 Jun 2024 09:24 AM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sun, 16 Jun 2024 09:24 AM IST
सार
बीते शुक्रवार ही मशहूर अभिनेता रामचरण के शादी की 12वीं सालगिरह थी। अब उनकी पत्नी ने उनके लिए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा कर प्यार जताया है।
विज्ञापन
रामचरण-उपासना
- फोटो : इ्ंस्टाग्राम
विस्तार
रामचरण इस वक्त देश के सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक हैं। 'आरआरआर' के बाद उनकी लोकप्रियता देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी बढ़ी है। बीते शुक्रवार को उनकी शादी की 12वीं सालगिरह थी। बता दें कि अभिनेता ने अपनी दोस्त उपासना से शादी की है। दोनों प्रेम संबंध में रहने के बाद बाद शादी करने का फैसला किया था। अब शादी के 12 साल पूरे हो जाने पर अभिनेता की पत्नी उपासना ने अपने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा किया है।
विज्ञापन
दोस्ती से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी अपने कॉलेज के दिनों में मिले थे, जहां इनकी दोस्ती गहरी होती चली गई। कॉलेज के बाद रामचरण आगे की पढ़ाई के लिए विदेश चले गए, जब दोनों के बीच दूरियां बढ़ीं, तब इन्हें एक दूसरे के लिए प्यार का एहसास हुआ। रामचरण के विदेश से लौटने के बाद दोनों का प्रेम संबंध शुरू हुआ, जिसके बाद दोनों ने रिश्ते को मुकाम देते हुए साल 2011 में सगाई और 2012 में शादी कर ली। इस शादी से दोनों को एक बेटी भी है। बीते शुक्रवार ही दोनों की शादी के 12 साल पूरे हुए हैं। इस के बाद अब उपासना ने एक अपने पति के लिए एक खास पोस्ट साझा कर प्यार जताया है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by Upasana Kamineni Konidela (@upasanakaminenikonidela)
विज्ञापन
पोस्ट कर उपासना ने जताया प्यार
उपासना ने इंस्टग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, " हम दोनों के एक साथ रहने के 12 साल पूरे हो गए हैं। आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। आप सभी हमारे जीवन को सच में खूबसूरत बनाने का एक अहम हिस्सा रहे हैं। बहुत-बहुत आभार"। उपासना के इस पोस्ट में उन्होंने एक तस्वीर साझा की, जिसमें ये कपल अपनी नवजात बेटी के साथ टहलता हुआ दिख रहा है।
Allu Arjun: अल्लू अर्जुन के फैंस को लगने जा रहा एक और झटका! ठंडे बस्ते में चली गई यह फिल्म!
'गेम चेंजर' में आएंगे नजर
अभिनेता के फैंस इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। उपासना के इस पोस्ट पर रामचरण ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "उपसी मुझे आपका जीवन साथी होना अच्छा लगता है"। बात करें रामचरण के वर्क फ्रंट की तो वह अपनी आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आने वाले हैं। यह एक राजनीतिक एक्शन ड्रामा होगी। फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक शंकर कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली है।
2014 में आई थी फिल्म, लेकिन इम्तियाज ने लिख ली थी 20 साल पहले