फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ui actor Upendra Rao reveals about working with Chiranjeevi said didn’t know if I could handle his stardom

Upendra Rao: चिरंजीवी के साथ काम करने पर उपेंद्र राव का खुलासा, स्टारडम के कारण नहीं कर पाए थे फिल्म डायरेक्ट

Mon, 17 Jun 2024 08:25 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 17 Jun 2024 08:25 AM IST
सार

एक हालिया साक्षात्कार में, उपेंद्र राव ने बताया कि एक बार उन्होंने सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ काम करने का मौका गवां दिया था। 

विज्ञापन
ui actor Upendra Rao reveals about working with Chiranjeevi said didn’t know if I could handle his stardom
उपेंद्र राव और चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम- @nimmaupendra/@chiranjeevikonidela

विस्तार

उपेंद्र राव फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी शख्सियत हैं, जो फिल्मों में अभिनय तो करते ही हैं, साथ ही कहानी भी लिखते हैं और निर्देशन भी करते हैं। वो मुख्यत कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं, लेकिन उन्होंने तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। वो 'उपेंद्र', 'सुपर', 'उप्पी 2', 'ओमकारम' और 'ए' समेत कई फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं, लेकिन एक बार वो इंडस्ट्री के बड़े कलाकार के साथ काम करने से चूक गए थे।

विज्ञापन

Soorya: 'बॉर्डर 2' से पहले 'सूर्या' की शूटिंग शुरू करेंगे सनी देओल! दो साल के इंतजार के फल से निर्माता गदगद

विज्ञापन
चिरंजीवी के साथ नहीं कर पाए काम
एक हालिया साक्षात्कार में, उपेंद्र राव ने बताया कि एक बार उन्होंने सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ काम करने का मौका गवां दिया था। दरअसल, उपेंद्र एक फिल्म का निर्देशन करने वाले थे, जिसमें चिंरजीवी अभिनय करते हुए नजर आते, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया। उपेंद्र ने बताया कि वो उस वक्त इंडस्ट्री में नए-नए थे और चिंरजीवी का स्टारडम और ब्रांड इमेज अलग ही थी, जिसके चलते बात नहीं बन पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

Inside Out 2: डिज्नी और पिक्सार ने बॉक्स ऑफिस पर जड़ा सिक्सर, ‘इनसाउड आउट 2’ की कमाई सुनकर होश उड़ जाएंगे

उपेंद्र को इस बात का नहीं था भरोसा
उपेंद्र राव ने कहा कि उनके पास फिल्म को लेकर कई दिलचस्प विचार थे, मगर उन्हें इस बात पर भरोसा नहीं हो पा रहा था कि वे सभी विचार चिरंजीवी के स्टारडम से मेल खा पाएंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि उनकी किस्मत में नहीं था कि वो चिंरजीवी के साथ काम करें। 

Chandu Champion 3 Days BO Collection: ‘चंदू’ ने कार्तिक को 10 साल पीछे धकेला, पहले वीकएंड तक सिर्फ इतनी कमाई

उपेंद्र की आने वाली फिल्म
उपेंद्र की अगली फिल्म यूआई है। उन्होंने ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। उपेंद्र राव के अलावा रेशमा और मुरली शर्मा भी फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे। इस फिल्म को मोटे बजट के साथ बनाया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका बजट 100 करोड़ रुपये का है।

Stars Daughter: एक्टिंग से दूर अपनी अलग दुनिया में खुश हैं ये स्टार किड्स, लिस्ट में बिग बी की नातिन भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed