मगरमच्छ की कास्टिंग करने पहुंचे डायरेक्टर, नाम रखा धन्नो; ‘तू या मैं’ के मेकर्स ने साझा किया मजेदार वीडियो
Viral Video: फिल्म 'तू या मैं' के निर्देशक बिजॉय नांबियार ने एक वीडियो के जरिए बताया है कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान मगरमच्छ की शूटिंग कैसे की है।
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Colour Yellow Media Entertainment (@colouryellowmovies)
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि आदर्श गौरव और शनाया कपूर मगरमच्छ के साथ नजर आते हैं। निर्देशक कहते हैं कि हम असली वाले मगरमच्छ के साथ शूट करना चाहते थे। ताकि जो एक्सप्रेशन हों वह असली हों। आदर्श गौरव कहते हैं कि मैं असली वाला मगरमच्छ देखना चाहता था। इसके बाद वीडियो में मगरमच्छ नजर आता है।
इस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'चांद मेरा दिल', एक-साथ नजर आएंगे लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे
निर्देशक आगे कहते हैं कि पहले हमने असली वाले मगरमच्छ के साथ शूटिंग की इसके बाद वीडियो की एडिटिंग की। वीडियो में आदर्श गौरव और शनाया कपूर, मगरमच्छ के साथ शूटिंग करते हुए नजर आते हैं। मेकर्स ने इस मगरमच्छ का नाम धन्नो रखा। मेकर्स ने जानकारी दी है कि मगरमच्छ के साथ शूटिंग का पूरा वीडियो कल आएगा।
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म 'तू या मैं' के लेखक अभिषेक बेंडेकर हैं। इसमें आदर्श गौरव और शनाया कपूर के अलावा मोना सिंह, पारुल गुलाटी और सिद्धार्थ सिबल नजर आएंगे।