फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Trailer Release of Ramayana watch the story of Ram vanvas to Ram Ravana war in this animated film

Ramayana: आ गया 'रामायण' का ट्रेलर, एनिमेटेड फिल्म में देखें राम के वनवास गमन से लेकर राम-रावण युद्ध की कहानी

Fri, 10 Jan 2025 09:20 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 10 Jan 2025 09:20 PM IST
सार

'रामायण: द लिजेंड ऑफ प्रिंस राम' की का ट्रेलर आज यानी 10 जनवरी 2025 को रिलीज हो चुका है। फिल्म की रिलीज 

विज्ञापन
Trailer Release of Ramayana watch the story of Ram vanvas to Ram Ravana war in this animated film
रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम - फोटो : इंस्टाग्राम @geekpictures_india

विस्तार

'रामायण: द लिजेंड ऑफ प्रिंस राम' की इंडो जैपिनीज एनिमेटेड फिल्म का ट्रेलर आज यानी 10 जनवरी 2025 को रिलीज हो चुका है। फिल्म को वाल्मिकी रामायण के आधार पर बनाया गया है। भगवान राम और लंकेश के बीच हुए युद्ध पर आधारित एनिमेटेड फिल्म 33 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन

ऐसे है फिल्म का ट्रेलर
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत इस डायलॉग से होती है- 'जब जब धरती पर संकट आया है, तब तब उसके उद्धार के लिए भगवान विष्णु ने अवतार लिया।' ट्रेलर में राम की वनवास यात्रा से लेकर सीता अपहरण और लंका कांड तक सभी सीन को दिखाया गया है। ट्रेलर की समाप्ति होती है- 'मृत्यु के बाद कोई किसी का शत्रु नहीं' डायलॉग से।
विज्ञापन
विज्ञापन

Trailer Release of Ramayana watch the story of Ram vanvas to Ram Ravana war in this animated film
रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम - फोटो : इंस्टाग्राम @geekpictures_india
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 24 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में 33 साल बाद रिलीज की जाएगी। इसकी पटकथा लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है, जिन्होंने बाहुबली, बजरंगी भाईजान और आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कहानी लिखी थी। 

Ramayana: 32 साल बाद थिएटर में फिर रिलीज होगी रामायण, फरहान अख्तर ने दी अहम जानकारी; जानें कब आएगा ट्रेलर



 
विज्ञापन

इन्होंने किया है फिल्म का निर्देशन
रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम भारत और जापान के बीच एक संयुक्त परियोजना है। 1992 में रिलीज हुई यह फिल्म भारतीय महाकाव्य रामायण से प्रेरित है। इसे कोइची सासाकी और राम मोहन ने निर्देशित किया है और वनराज भाटिया द्वारा रचित एक आकर्षक संगीत स्कोर के साथ राजकुमार राम की कहानी को जीवंत रूप से फिर से बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed