फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ramayana The Legend of Prince Rama postpone Farhan Akhtar reveal film to release on 24 January 2025 poster out

Ramayana: 32 साल बाद थिएटर में फिर रिलीज होगी रामायण, फरहान अख्तर ने दी अहम जानकारी; जानें कब आएगा ट्रेलर

Wed, 08 Jan 2025 04:31 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 08 Jan 2025 04:31 PM IST
सार

Ramayana The Legend of Prince Rama Release Date: फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर एनिमेटेड 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' की भारत रिलीज डेट की नई रिलीज डेट का खुलासा किया। 

विज्ञापन
Ramayana The Legend of Prince Rama postpone Farhan Akhtar reveal film to release on 24 January 2025 poster out
फरहान अख्तर-रामायण द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भगवान राम और लंकेश के बीच हुए युद्ध पर आधारित एनिमेटेड फिल्म 'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम' तीन दशक बाद भारत में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। पहले यह फिल्म 18 अक्तूबर 2024 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे टाल दिया गया था। वहीं, अब फरहान अख्तर ने हाल ही में नई रिलीज डेट का एलान किया है। यह इंडो-जापान एनिमेटेड फिल्म 1992 में रिलीज हुई थी, जिसे अब भारत में 33 साल बाद भारत में रिलीज किया जा रहा है। 

विज्ञापन

फिल्म की नई रिलीज डेट
फरहान अख्तर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एनिमेटेड फिल्म का पोस्टर शेयर किया और नई रिलीज डेट का खुलासा किया। अब यह फिल्म 24 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। टेलीविजन पर प्रसारित होने से पहले यह फिल्म सबसे पहले भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई गई थी। इसकी पटकथा लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है, जिन्होंने बाहुबली, बजरंगी भाईजान और आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कहानी लिखी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रामायण से प्रेरित है फिल्म
रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम भारत और जापान के बीच एक संयुक्त परियोजना है। 1992 में रिलीज हुई यह फिल्म भारतीय महाकाव्य रामायण से प्रेरित है। इसे कोइची सासाकी और राम मोहन ने निर्देशित किया है और वनराज भाटिया द्वारा रचित एक आकर्षक संगीत स्कोर के साथ राजकुमार राम की कहानी को जीवंत रूप से फिर से बताया गया है।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
यह जापानी-भारतीय एनिमेटेड मास्टरपीस रामायण के महाकाव्य को फिर से दिखाएगा। फरहान अख्तर ने फिल्म के ट्रेलर पर भी अपडेट साझा किया है। इसका ट्रेलर दो दिनों बाद यानी 10 जनवरी को आएगा। इसकी कहानी भगवान विष्णु के अवतार राजकुमार राम पर केंद्रित है, जो अपनी पत्नी सीता को राक्षस राजा रावण के चंगुल से छुड़ाने के लिए वीरतापूर्ण यात्रा पर निकलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed