{"_id":"674055d3cdb09341ab0eee9c","slug":"trade-magazine-website-hacked-komal-nahta-says-please-bear-with-us-while-our-technical-team-sets-it-in-order-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trade Magazine Website Hacked: ट्रेड मैगजीन फिल्म इन्फॉर्मेशन की वेबसाइट हैक, कोमल नाहटा बोले- लॉग इन न करें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Trade Magazine Website Hacked: ट्रेड मैगजीन फिल्म इन्फॉर्मेशन की वेबसाइट हैक, कोमल नाहटा बोले- लॉग इन न करें
Fri, 22 Nov 2024 03:29 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:29 PM IST
सार
Trade Magazine Website Hacked: ट्रेड मैगजीन फिल्म इन्फॉर्मेशन की वेबसाइट हैक कर ली गई है। इसके संपादक व ट्रेड विश्लेषक कोमल नाहटा ने इसे लॉग इन न करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Trade Expert Komal Nahta
- फोटो : एक्स@@KomalNahta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेड मैगजीन फिल्म इन्फॉर्मेशन की वेबसाइट (www.filminformation.com) हैक हो गई है। इस वेबसाइट को क्लिक करना किसी के लिए भी जोखिम भरा हो सकता है। फिलहाल तकनीकी टीम इसे ठीक करने के प्रयास में जुटी है। फिल्म इन्फॉर्मेशन के एडिटर व ट्रेड एक्सपर्ट कोमल नाहटा ने लोगों को फिलहाल इस वेबसाइट को लॉग इन नहीं करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
Alia Bhatt: ALT EFF की ब्रांड एंबेसडर बनीं आलिया, सुर्खियां बटोरने को अपने प्रोडक्शन हाउस के साथ की साझेदारी
विज्ञापन
कोमल नाहटा ने जारी किया बयान
फिल्म इन्फॉर्मेशन के एडिटर व ट्रेड एक्सपर्ट कोमल नाहटा ने बताया है, 'दुर्भाग्य से हमारी वेबसाइट (www.filminformation.com) को हैक कर लिया गया है। जब तक हमारी तकनीकी टीम इसे ठीक नहीं कर लेती, कृपया आप सभी धैर्य बनाए रखें। इस वेबसाइट को लॉग इन करने से भी बचें, क्योंकि यह जोखिमभरा है और दूसरी अन्य अजीबो-गरीब वेबसाइट्स पर ले जा सकता है'।
विज्ञापन
Ali Fazal: अली फजल ने साझा की बेटी जुनैरा की प्यारी सी तस्वीर, प्रशंसकों ने लुटाया ढेर सारा प्यारा
भरोसेमंद डाटा के लिए है मशहूर
ट्रेड मैगजीन वेबसाइट सिनेमाघरों से आने वाले फिल्मों की कमाई के वास्तविक और ईमानदार डाटा की जानकारी देने के लिए जानी जाती है। थिएटर्स में लगी फिल्मों की कमाई संबंधी जानकारी के लिए इसके डाटा पर भरोसा किया जाता है।
Dhai Aakhar Review: असगर वजाहत ने रचा साहित्य से सिनेमा का मजबूत पुल, मृणाल बनीं अमरीक सिंह दीप की हर्षिता
कौन हैं कोमल नाहटा?
कोमल नाहटा भारतीय ट्रेड विश्लेषक हैं। फिल्म इन्फॉर्मेशन के एडिटर होने के साथ-साथ वे एक टेलीविजन होस्ट भी हैं। वे सिनेमा कैपिटल के सलाहकार बोर्ड में शामिल हैं। फिल्म प्रोड्यूसर और क्रिटिक रामराज नाहटा, कोमल नाहटा के बेटे हैं।
Riddhima Kapoor: रिद्धिमा ने बताईं ऋषि कपूर की दो आखिरी ख्वाहिशें, अभिनेता के देहांत के बाद हुईं पूरी