फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   TMC Slams Kesari Chapter 2 for Distorting Bengal Freedom Movement FIR Filed Against Filmmakers

Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ के मेकर्स पर FIR दर्ज, TMC ने फिल्म पर लगाया ये बड़ा आरोप

Wed, 18 Jun 2025 11:27 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 18 Jun 2025 11:27 PM IST
सार

बुधवार को पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बॉलीवुड फिल्म 'केसरी 2' के मेकर्स पर बड़ा आरोप लगाया है। फिल्म के मेकर्स के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी है। जानिए, यह राजनीतिक पार्टी ऐसा क्यों कर रही है? 

विज्ञापन
TMC Slams Kesari Chapter 2 for Distorting Bengal Freedom Movement FIR Filed Against Filmmakers
केसरी 2 - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC) का कहना है कि फिल्म ‘केसरी 2’ में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में राज्य के योगदान को गलत तरीके से दिखाया है। पार्टी का आरोप है कि ऐसा करके बंगाली क्रांतिकारियों का अपमान किया गया है। यही कारण है कि ‘केसरी 2’ के सात प्रोड्यूसर के खिलाफ विधाननगर दक्षिण पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


 

इस सीन के कारण हुआ विवाद 
तृणमूल कांग्रेस (TMC) का कहना है कि फिल्म ‘केसरी 2’ में बंगाल के मुख्य स्वतंत्रता सेनानियों, खासतौर पर क्रांतिकारी खुदीराम बोस और बरिंद्र कुमार घोष को गलत तरीके से फिल्म में दिखाया गया है। टीएमसी के अनुसार फिल्म में खुदीराम बोस को खुदीराम सिंह के तौर पर दिखाया गया है और बरिंद्र कुमार घोष को अमृतसर के बीरेंद्र कुमार के तौर पर पेश किया गया है। टीएमसी नेता कुणाल घोष और अरूप चक्रवर्ती ने पार्टी मुख्यालय में इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। 
बंगाल के खिलाफ साजिश बताया 
कुणाल घोष ने कहा, ‘भारत की आजादी के लिए अपनी जान देने वाले बंगाली क्रांतिकारियों के नामों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। यह सिर्फ एक गलती नहीं है। यह स्वतंत्रता आंदोलन में बंगाल की भूमिका को मिटाने की साजिश है। ऐसी फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट कैसे मिल गया?’ वह आगे कहते हैं, ‘खुदीराम बोस और बरिंद्र कुमार घोष के अलावा फिल्म में हेमचंद्र कानूनगो को भी गलत तरीके से पेश किया गया है। वह ऐसे क्रांतिकारी थे जिन्होंने युवाओं को बम बनाने की ट्रेनिंग आजादी के समय पर दी थी।’ घोष ने दावा किया कि फिल्म निर्माताओं ने कथिततौर पर उनके किरदार की जगह कृपाल सिंह नामक एक काल्पनिक किरदार को रख दिया है। टीएमसी नेताओं ने केंद्र से जल्द ही कार्रवाई की मांग की है। सेंसर बोर्ड की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। 

ममता बनर्जी ने निंदा की
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फिल्म का नाम लिए बिना फिल्म निर्माताओं की आलोचना की और आरोप लगाया कि वे भाजपा के साथ मिलकर बंगाल के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को कमतर आंकने की कोशिश कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने कहा, ‘आजादी की लड़ाई में बंगाली क्रांतिकारियों द्वारा निभाई गई भूमिका को कमतर आंकने की कोशिश की जा रही है। हम इसकी निंदा करते हैं। भाजपा बंगाल और हमारी सांस्कृतिक विरासत को निशाना बना रही है।’ 
बंगाली एक्टर ऋत्विक चक्रवर्ती ने भी कहा, ‘मुझे नहीं पता कि मुझे इसे खराब रिसर्च टीम कहना चाहिए या खराब कहानी। यह बिल्कुल साफ है कि बंगाली क्रांतिकारियों की भूमिका को कमतर आंकने की कोशिश की गई।’ 

भाजपा ने किया पलटवार 
हालांकि भाजपा ने दावा किया कि टीएमसी एक गैर-मुद्दे को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य कहते हैं, ‘कई बार फीचर फिल्मों में हमने देखा है कि किरदारों के नाम बदल दिए गए हैं। तो भाजपा का इससे क्या लेना-देना है? हम सभी जानते हैं कि टीएमसी ने हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को कितना सम्मान दिया है।’ 
बताते चलें कि करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘केसरी 2’ रघु पालत और पुष्पा पालत की किताब 'द केस दैट शुक द एंपायर' पर बेस्ड है। फिल्म में अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे ने लीड रोल निभाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed