फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tip Tip Barsa Paani Oye Amma Ek Do Teen viral Rasha Thadani reacts on it

Rasha Thdani: मां रवीना टंडन का गाना 'टिप टिप बरसा पानी' हुआ वायरल, खुश होकर राशा थडानी ने दिया रिएक्शन

Mon, 19 May 2025 11:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 19 May 2025 11:43 PM IST
सार

Rasha Thdani Reaction: हाल ही में राशा थडानी ने 'टिप टिप बरसा पानी', 'एक दो तीन' और 'उई अम्मा' गाने पर बेहतरीन डांस किया है। इनके वीडियो वायरल हो गए हैं। अब इस पर उन्होंने रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
Tip Tip Barsa Paani Oye Amma Ek Do Teen viral Rasha Thadani reacts on it
राशा थड़ानी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

राशा धड़ानी ने इन दिनों इंटरनेट पर बवाल मचा रखा है। 90 के दशक में जैसे उनकी मां रवीना टंडन ने तहलका मचा रखा था उसी तरह से वह भी इन दिनों सुर्खियों में हैं। राशा थडानी की पहली फिल्म 'अजाद' बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रभाव नहीं डाल सकी थी लेकिन उन्होंने अपने डांस से लोगों का दिल जीत लिया है। 'उई अम्मा' गाने पार उनका प्रदर्शन लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

विज्ञापन


 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Snehkumar Zala (@snehzala)


राशा ने डांस से लूटी महफिल
जी सिने अवार्ड 2025 में कई मशहूर सितारे पहुंचे। राशा थडानी ने यहां अपनी मां के गाने 'टिप टिप बरसा पानी' पर जबरदस्त डांस किया। इसके बाद उन्होंने माधुरी दीक्षित के गाने 'एक दो तीन' गाने पर डांस करके महफिल लूट ली। आखिर में उन्होंने 'उई अम्मा' गाने पर डांस किया। राशा थडानी के ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यूजर इन पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं। इससे राशा थडानी काफी खुश हैं। उन्होंने इसे अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। 

'टिप टिप बरसा पानी' गाने के बारे में
आपको बता दें कि 'टिप टिप बरसा पानी' साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'मोहरा' का गाना है। इसमें रवीना टंडन और अक्षय कुमार ने अदाकारी की थी। गाने पर रवीना टंडन ने जबरदस्त डांस किया था। अब इस गाने पर राशा की डांस देखकर फैंस रवीना की तारीफ कर रहे हैं। फैंस रवीना की बेटी को काबिल बता रहे हैं और मां की परवरिश की तारीफ कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


राशा का वर्कफ्रंट
राशा थडानी की 17 जनवरी 2025 को 'आजाद' फिल्म रिलीज हुई थी। इसमें राशा थड़ानी, अजय देवगन, डायना पेंटी और अमन देवगन ने अभिनय किया था। फिल्म का बजट 80 करोड़ रुपये था लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 9-10 करोड़ रुपयों की कमाई की थी। इस फिल्म में ही राशा ने 'उई अम्मा' गाने पर बेहतरीन डांस किया था।
आपको बता दें राशा थडानी जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ 'पति पत्नी और वो' के सीक्वल में नजर आने वाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed