फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Till the age of 25 the think of suicide: AR Rahman

25 साल की उम्र तक आता था खुदकुशी का ख्याल: एआर रहमान

Mon, 05 Nov 2018 04:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 05 Nov 2018 04:52 AM IST
विज्ञापन
Till the age of 25 the think of suicide: AR Rahman

दिग्गज संगीतकार एआर रहमान की प्रतिभा दुनिया के सामने आने से पहले उनके जीवन में एक समय ऐसा भी था जब वह खुद को असफल मानते थे और लगभग हर दिन खुदकुशी के बारे में सोचा करते थे। ऑस्कर विजेता संगीतकार रहमान ने कहा, ‘उनके कॅरियर के शुरुआती दिनों में बुरे दौर ने उन्हें मजबूत बनाने में मदद की। 25 साल तक मैं खुदकुशी करने के बारे में सोचता था। हम में से ज्यादातर महसूस करते हैं कि यह अच्छा नहीं है। क्योंकि मेरे पिता की मौत हो गई थी तो एक तरह का खालीपन था। 

विज्ञापन


कई सारी चीजें हो रही थीं। इन सब चीजों ने मुझे और अधिक निडर बना दिया।’ रहमान ने ‘नोट्स ऑफ ए ड्रीम: द आथराइज्ड बायोग्राफी ऑफ एआर रहमान’ में अपने मुश्किल दिनों और अन्य घटनाओं के बारे में बात की। इस किताब को कृष्ण त्रिलोक ने लिखा है। पुस्तक का विमोचन शनिवार को किया गया। चेन्नई में जन्में इस संगीतकार ने कहा, ‘नोट्स ऑफ ए ड्रीम’ मेरे लिए एक यात्रा रही है, जिसने मेरे जीवन के उन पलों को ताजा किया है, जो मेरे लिए विशेष रहे हैं। 
विज्ञापन


त्रिलोक के साथ व्यावहारिक बातचीत ने मेरे रचनात्मक और व्यक्तिगत जीवन के कुछ हिस्सों को उजागर किया है, जिसके बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते हैं।’ 1992 में आई मणि रत्नम की फिल्म ‘रोजा’ से कॅरियर की शुरुआत करने वाले रहमान इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखे। उन्हें छह बार राष्ट्रीय पुरस्कार, 15 बार फिल्म फेयर अवार्ड के अलावा ऑस्कर, गोल्डन ग्लोब, ग्रैमी और बाफ्टा अवार्ड भी मिल चुका है। उन्हें देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से भी नवाजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed