Tiger Shroff: ‘बागी 4’ में दिखेगा टाइगर का अलग अंदाज, बोले- ‘फिल्मों की असफलता ने बनाया बेहतर कलाकार’
Tiger Shroff On Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ का मानना है कि आगामी फिल्म ‘बागी 4’ में वो एक दम अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। अपनी फ्लॉप फिल्मों को लेकर भी अभिनेता ने प्रतिक्रिया दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टाइगर श्रॉफ अपनी आगामी फिल्म ‘बागी 4’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। ये बागी फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है। इस फिल्म में हद से ज्यादा एक्शन और वॉयलेंस देखने को मिलने वाला है। क्योंकि फिल्म के ट्रेलर में ही जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है। हालांकि, इससे पहले टाइगर की ‘गणपत’, ‘हीरोपंती 2’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी कुछ एक एक्शन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। ऐसे में अब ‘बागी 4’ के जरिए टाइगर एक बार फिर एक्शन फिल्म करके रिस्क उठा रहे हैं। अब अपनी एक्शन फिल्मों और लगातार फ्लॉप से करियर पर बड़े असर को लेकर टाइगर ने प्रतिक्रिया दी है।
‘बागी 4’ को लेकर उत्साहित हैं टाइगर
बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान टाइगर ने ‘बागी 4’ को लेकर बने बज को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि मैं बेचैन, खुश, उत्साहित, धन्य और आभारी महसूस कर रहा हूं कि दर्शक ‘बागी 4’ में मेरा एक बिल्कुल अलग रूप देखेंगे। मैं उनकी प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। पिछले कुछ साल निश्चित रूप से आसान नहीं रहे हैं, लेकिन यह सीखने का एक बड़ा दौर रहा है। मुझे लगता है कि इसकी वजह से, मैं एक बेहतर कलाकार बन पाया हूं।
‘बागी 4’ में दिया अपना हजार प्रतिशत
अभिनेता ने आगे कहा कि उन्होंने पिछली फिल्मों से मिली सीख को ‘बागी 4’ में शामिल किया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे देखेंगे। हालांकि, आप कभी भी किसी फिल्म के भविष्य का अंदाजा नहीं लगा सकते। लेकिन हमने ‘बागी 4’ में ईमानदारी से अपना हजार प्रतिशत दिया है। मैं बहुत आभारी हूं कि भगवान ने बागी फ्रैंचाइजी को आशीर्वाद दिया है। यही कारण है कि यह फ्रेंचाइजी अपनी चौथी फिल्म तक पहुंच पाई है। मैं साजिद नाडियाडवाला का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे यह मंच और यह फ्रैंचाइजी दी।
फिर से ‘बड़े मियां छोटे मियां’ करना चाहेंगे टाइगर
अक्षय कुमार के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के बॉक्स ऑफिस पर सफल न हो पाने को लेकर टाइगर ने कहा कि मुझे लगा कि सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन यह दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई। मुझे फिल्म की शूटिंग में मजा आया। अगर मुझे यह फिल्म दोबारा करनी पड़े तो मैं कुछ भी नहीं बदलूंगा।
दर्शकों को पसंद आएगी ‘बागी 4’
‘बागी 4’ में जबरदस्त एक्शन होने पर टाइगर का कहना है कि मुझे लगता है कि एक्शन निश्चित रूप से मेरी विशेषता है। मैं बहुत आभारी हूं कि लोगों ने मुझे इंडस्ट्री में एक एक्शन हीरो के रूप में स्वीकार किया है। हालांकि, इस शैली में खुद को लगातार नया रूप देना मुश्किल है। लेकिन बागी 4 के साथ, मुझे पूरा विश्वास है कि यह एक्शन का एक बिल्कुल अलग पहलू है जिसे मैंने आजमाया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह पसंद आएगी। यह मेरा एक बिल्कुल अलग रूप है।
5 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
ए हर्षा द्वारा निर्देशित ‘बागी 4’ 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में टाइगर के साथ संजय दत्त, हरनाज कौर संधू, सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े और सौरभ सचदेवा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।