फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tiger Shroff firing Case Handler instructions to associates after watching media weapons recovered from Surat

टाइगर फायरिंग मामला: खबर देख साथियों को गाइड कर रहे थे हैंडलर, हथियार बरामद; अभिनेता ने मुंबई में फ्लैट बेचा!

Sun, 25 Oct 2026 04:22 AM IST
ज्योति भास्कर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 25 Oct 2026 04:22 AM IST
सार

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में नई सूचना सामने आई है। हैंडलर हमला करने वाले लोगों को टीवी पर पर खबरें देखकर निर्देश दे रहे थे। इस कारण साथियों को जगह बदलने में आसानी हो रही थी। इसी बीच गुजरात के  सूरत से दो हथियार बरामद किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता ने मुंबई के खार में अपना फ्लैट भी बेच दिया है।

विज्ञापन
Tiger Shroff firing Case Handler instructions to associates after watching media weapons recovered from Surat
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुंबई पुलिस के अनुसार, 18 अक्तूबर को अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के बाद भागे तीनों मुख्य आरोपियों फूल सिंह, रहीसुद्दीन और ऋतिक महतो को उनके हैंडलर मीडिया कवरेज से पुलिस जांच की पल-पल की अपडेट दे रहे थे। इसके चलते वे बार-बार अपने भागने के रास्ते बदल रहे थे।

विज्ञापन


कहा-तुम्हारे चेहरे सामने आ गए, निकलो
वहीं क्राइम ब्रांच ने गुजरात के सूरत से दो हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, हमलावरों को हथियार मुहैया कराने वाले लॉजिस्टिक ट्रेल का पीछा करते हुए यह बरामदगी हुई। पुलिस के मुताबिक 18 अक्तूबर को अभिनेता टाइगर पर हमला कराने वाले हैंडलरों ने एनक्रिप्टेड वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल के जरिये हमलावरों को निर्देश दिए। क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, फरार होने के दौरान एक समय ऐसा आया जब न्यूज चैनलों पर हमले के फुटेज दिखाए गए। उस वक्त मुख्य संदिग्धों में से एक को अपने मोबाइल फोन पर एक निर्देश मिला कि तुम्हारे चेहरे सामने आ गए हैं, वहां से निकल जाओ। हालांकि आखिरकार 19 अक्तूबर को कोटा में एक ट्रेन से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


टाइगर ने मुंबई में घर बेचा, खबरों में दावा
इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि अभिनेता ने मुंबई के खार वेस्ट में अपना फ्लैट बेच दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर श्रॉफ ने मुंबई के खार वेस्ट में 9 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट बेचा है। यह डील फायरिंग की वारदात के चार दिन बाद 22 अक्टूबर को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल के भीतर अभिनेता ने तीसरी प्रॉपर्टी बेची
खार वेस्ट अपार्टमेंट में जो फ्लैट बेचा गया है यह 'रुस्तमजी पैरामाउंट डी को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी' की नौवीं मंजिल पर है। इस डील में दो कवर्ड कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं। इससे पहले टाइगर ने इस साल की शुरुआत में पुणे में एक अन्य प्रॉपर्टी भी बेची थी। अभिनेता ने पुणे के हडपसर में मार्च 2024 में 7.5 करोड़ रुपये में खरीदी गई आवासीय प्रॉपर्टी को लगभग 8.80 करोड़ रुपये में बेचा था। यह अपार्टमेंट पंचशील रियल्टी की 'यू पुणे' (Yoo Pune) बिल्डिंग में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग एक साल के भीतर अभिनेता ने तीसरी प्रॉपर्टी बेची है। फिल्मों में टाइगर श्रॉफ अपने एक्शन रोल और डांसिंग स्किल्स के लिए जाने जाते हैं। दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर ने 2014 में 'हीरोपंती' फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।


ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: हमले के तार इंदौर से जुड़े, साजिश में शामिल संदिग्ध युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया

इंदौर से परकड़ा गया 11वां आरोपी
इस बीच मध्य प्रदेश के इंदौर से एक और आरोपी प्रांजल ठकरान (22) को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से हरियाणा के सोनीपत निवासी प्रांजल को धर दबोचा। प्रांजल अपने लकवाग्रस्त भाई के इलाज के लिए पांच दिन पहले ही इंदौर आया था। ताजा गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में पकड़े गए लोगों की संख्या 11 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed