{"_id":"68160aaf6f1ba7e8fc025536","slug":"the-worlds-largest-screen-to-be-made-in-nagpur-says-abhishek-agarwal-and-vikram-reddy-2025-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Waves 2025: भारत में इस जगह बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा सिनेमा, निर्माता अभिषेक और विक्रम ने किया ऐलान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Waves 2025: भारत में इस जगह बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा सिनेमा, निर्माता अभिषेक और विक्रम ने किया ऐलान
Sat, 03 May 2025 05:53 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 03 May 2025 05:53 PM IST
सार
The World's Largest Screen: फिल्म निर्माता अभिषेक अग्रवाल और विक्रम रेड्डी ने ऐलान किया है कि भारत में दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन वाला सिनेमा बनाया जाएगा। यह कहां बनेगा आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
अभिषेक अग्रवाल, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विक्रम रेड्डी
- फोटो : एक्स
विस्तार
तेलुगु सिनेमा के जाने माने प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल ने वेव्स 2025 में ऐलान किया है कि दुनिया का सबसे बड़ा सिनेमा नागपुर में बनेगा। यह सिनेमा को एक नया आयाम देगा। प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल और विक्रम रेड्डी दर्शकों को सिनेमा का एक नया अनुभव देंगे।
नागपुर में बनेगा सबसे बड़ा सिनेमा
दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन वाला ये सिनेमा न सिर्फ भारत की तकनीकि शक्ति को दिखाएगा, बल्कि यह मनोरंजन की दुनिया में एक ऐतिहासिक कदम होगा। दोनों निर्माताओं ने इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात की है।

PRODUCERS ABHISHEK AGARWAL - VIKRAM REDDY ANNOUNCE WORLD'S LARGEST SCREEN IN NAGPUR... Reputed producers #AbhishekAgarwal and [#AbhishekAgarwalArts] and #VikramReddy [#UVCreations] have joined forces to set up the world's largest movie screen in #Nagpur, taking a significant step… pic.twitter.com/CAyeD301Vc
विज्ञापन विज्ञापन— taran adarsh (@taran_adarsh) May 3, 2025
पीएम मोदी के मिशन से जुड़ा है प्रोजेक्ट
वेव्स 2025 में अपने प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए अभिषेक अग्रवाल ने कहा 'दुनिया का सबसे बड़ा सिनेमा बनाने का मौका मेरे लिए एक अच्छा तजुर्बा होगा। यह कोशिश प्रधानमंत्री मोदी के उस मिशन के साथ जुड़ी है, जिसमें वह भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को 'वर्ल्ड-क्लास' बनाना चाहते हैं। मैं मुख्यमंत्री फडणवीस का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हमारे विजन को समझा और इस साझा सपने पर भरोसा जताया। ये सिनेमा हॉल भारत की आम जनता को बेहतरीन अनुभव देने के लिए बनाया जा रहा है। हमारा यह प्रोजेक्ट 'मेक इन इंडिया' आंदोलन का गर्व होगा। इस तरह की कोशिशों से हमारा मकसद कला को समर्पित ऐसा मंदिर बनाना है, जो जनता के लिए, जनता के द्वारा और जनता का होगा।'
Kriti Sanon: कृति सेनन की मां चाहती थीं इस उम्र में हो जाए बेटी की शादी, वायरल वीडियो में हुआ खुलासा

विक्रम रेड्डी ने जताया सीएम और पीएम का आभार
निर्माता विक्रम रेड्डी ने इस बारे में कहा 'नेल्लूर में भारत की सबसे बड़ी स्क्रीन बनाने के बाद अब हम नागपुर में दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन के साथ एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं। हमने इस सफर की शुरुआत देश के दिल नागपुर से करने का फैसला किया और इसके लिए देवेंद्र फडणवीस जी के प्रोत्साहन के हम बेहद आभारी हैं। मैं प्रधानमंत्री मोदी का भी धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हमारी इंडस्ट्री की काबिलियत पर भरोसा जताया और हमें आगे बढ़ने का हौसला दिया।'